फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mcd election 2022 In Chandni Chowk BJP Congress and AAP gave tickets to sons of prominent leaders

MCD Election: बढ़ेगी राजनीतिक विरासत, चांदनी चौक में तीनों प्रमुख दलों ने बड़े नेताओं के बेटे मैदान में उतारे

Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

भाजपा, आप और कांग्रेस ने चांदनी चौक वार्ड में इलाके के तीन बड़े नेताओं के बेटों को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
mcd election 2022 In Chandni Chowk BJP Congress and AAP gave tickets to sons of prominent leaders
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एमसीडी चुनाव के दौरान भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिग्गजों में ही नहीं, बल्कि उनके लालों के बीच भी मुकाबला है। इनमें से कुछ के सामने राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है तो कुछ पहली बार चुनावी समर में उतर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पुरानी दिल्ली के दिल कह जाने वाले चांदनी चौक वार्ड में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


भाजपा, आप और कांग्रेस ने चांदनी चौक वार्ड में इलाके के तीन बड़े नेताओं के बेटों को टिकट दिया है। भाजपा ने पूर्व विधायक वासुदेव कप्तान के बेटे व निवर्तमान पार्षद रवि कप्तान को लगातार दूसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अपने वर्तमान और इस क्षेत्र से पांच बार विधायक बन चुके प्रहलाद सिंह साहनी के बेटे पुनरदीप साहनी को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने अपने दिवंगत नेता और इस वार्ड से पार्षद रहे बृजमोहन शर्मा के बेटे राहुल शर्मा पर दांव लगाया है। बृजमोहन शर्मा वर्ष 2002 में महापौर व भाजपा उम्मीदवार शांति देसाई को चुनाव में हराकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल शांति देसाई भाजपा के ही नहीं, बल्कि एमसीडी के भी दिग्गज नेता थे। पुनरदीप साहनी व राहुल शर्मा पहली बार चुनाव लड़ रहे है।
विज्ञापन


साथ रहने वाले अब एक-दूजे के खिलाफ
राहुल शर्मा व पुनरदीप तीन वर्ष पहले तक कांग्रेस में सहयोगी के तौर पर कार्य करते थे। पुनरदीप के पिता प्रहलाद सिंह साहनी कांग्रेस के टिकट पर इस क्षेत्र से पांच बार विधायक का चुनाव लड़े थे। इस दौरान राहुल शर्मा उनको जीत दिलाने के लिए कार्य करते थे। अब समय का पहिया घूमा तो पुरनदीप को हराने के लिए राहुल शर्मा पूरी ताकत लगाए हुए है। उधर, राहुल शर्मा व रवि कप्तान प्रतिवर्ष दशहरा के अवसर पर लालकिला मैदान में बड़े स्तर पर रामलीला मंचन कराने वाली नवश्री धार्मिक लीला कमेटी में वर्षों से पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed