फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election 2022 Congress sends show cause notice to rebel workers seeks reply within 24 hours

MCD Election 2022: कांग्रेस ने बागी कार्यकर्ताओं को भेजा कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब

Wed, 23 Nov 2022 08:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Nov 2022 08:42 PM IST
सार

डॉ. नरेंद्र नाथ ने बताया कि कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ बागी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी ने जवाब मांगा है। तयशुदा वक्त पर जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
MCD Election 2022 Congress sends show cause notice to rebel workers seeks reply within 24 hours
कांग्रेस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एमसीडी चुनाव में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ काम करने वाले बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) की अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र नाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बागियों को नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया गया है। जवाब नहीं देने वालों पर पार्टी की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


चेयरमैन डॉ. नरेंद्र नाथ ने बताया कि कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ बागी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी ने जवाब मांगा है। तयशुदा वक्त पर जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


डॉ. नरेंद्र नाथ ने बागी कार्यकर्ताओं की सूची जारी करते हुए बताया कि वार्ड नंबर (29) पूठ खुर्द से मेमवती बरवाला, राम नगर (वार्ड-80) से प्रेम चौधरी, कोंडली (193) से पूर्व निगम पार्षद राजीव वर्मा, कबीर नगर (वार्ड- 234) से इकरामुल हसन, जबकि मुस्तफाबाद (243) से पूर्व निगम पार्षद प्रवीण कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed