फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election 2022 aap eyes on poor and middle class families through 10 guarantees

MCD Election 2022: 10 गारंटी से हर तबके को साधने की कोशिश, गरीब व मध्यम वर्ग परिवारों पर 'आप' की नजर

Sat, 12 Nov 2022 02:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 02:48 AM IST
सार

दिल्ली में 20 लाख से अधिक व्यापारी वर्ग हैं जो निगम के नियमों से परेशान हैं। आम आदमी पार्टी ने इन सभी को साधने के लिए अपनी गारंटी में बेहतर सेवाएं देने का वादा किया है।

विज्ञापन
MCD Election 2022 aap eyes on poor and middle class families through 10 guarantees
केजरीवाल की 10 गारंटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने 10 गारंटी देकर हर तबके को साधने का प्रयास किया। इनमें से आधे से ज्यादा गारंटी को गरीब व मध्यम वर्ग परिवार को ध्यान में रखकर तैयार किया है। दिल्ली में दो लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वाले हैं, जो पंजीकरण के लिए परेशान हैं। हजारों की संख्या में कच्चे कर्मचारी काम कर रहे हैं जो पक्का होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चे निगम के स्कूलों में पढ़ रहे हैं व इनके अस्पताल में उपचार के लिए जाते हैं। इन्हें ध्यान में रखकर गारंटी में शामिल किया गया। 

विज्ञापन

वहीं टूटी सड़क व गली, सड़कों पर घूमते आवारा पशु, पार्किंग की समस्या, कूडे के पहाड़ व गंदगी, निगम में भ्रष्टाचार से हर वर्ग परेशान है। इसके अलावा दिल्ली में 20 लाख से अधिक व्यापारी वर्ग हैं जो निगम के नियमों से परेशान हैं। आम आदमी पार्टी ने इन सभी को साधने के लिए अपनी गारंटी में बेहतर सेवाएं देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल की 10 गारंटी

1. दिल्ली को हम सुंदर बनाएंगे 
चारों तरफ पड़े कूड़ा-कचरा को साफ करेंगे। साथ ही दुनियाभर में मौजूद तकनीकी की मदद से कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे। कूड़े का निस्तारण करने के लिए विश्वस्तरीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

2. एमसीडी को बनाया जाएगा भ्रष्टाचार मुक्त
दिल्ली नगर निगम के विभागों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ाया जाएगा। साथ ही बिल्डिंग डिपार्टमेंट से भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। नक्शे पास करने के लिए नियमों को सरल बनाया जाएगा।

3. दिल्ली में पार्किंग की समस्या होगी दूर
पार्किंग की समस्या से दिल्ली को मुक्ति दिलाने के लिए व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्थायी और व्यवहारिक सामाधान निकाला जाएगा।

4. आवरा पशुओं से मुक्ति
दिल्ली की सड़कों, गालियों व अन्य जगहों पर घूमने वाले आवारा कुत्ते, गाय, बंदर व अन्य की समस्या को खत्म किया जाएगा।

5. गली-सड़क को फिर से बनाया जाएगा
नगर निगम की सभी सड़कें और गलियां टूटी हुई हैं, उन सारी सड़कों और गलियों को ठीक कराएंगे। उनकी मरम्मत या दोबारा बनवाएंगे।
विज्ञापन

6. शानदार बनाए जाएंगे स्कूल, अस्पताल व डिस्पेंसरी
नगर निगम की स्कूलों, अस्पतालों और डिस्पेंसरी की भी बहुत बुरी हालत है। दिल्ली सरकार के तरह इन्हें शानदार बनाएंगे।

7. पार्कों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण
निगम के सभी पार्कों का बहुत बुरा हाल है। दिल्ली के सारे पार्कों को शानदार बनाएंगे। साथ ही इन्हें सुंदर व साफ-सुथरी पार्क बनाकर दिल्ली को पार्कों की नगरी बनाया जाएगा।

8. कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना
दिल्ली नगर निगम में काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। साथ ही महीने की सात तारीख से पहले से कर्मचारियों के खाते में सैलरी पहुंच जाएगी।

9. व्यापारियों को निगम से मिलेगी राहत
व्यापारी की मदद के लिए लाइसेंस लेने की पूरी प्रक्रिया को सरल और ऑनलाइन किया जाएगा। कन्वर्जन और पार्किंग फीस को खत्म किया जाएगा। एमसीडी में इंस्पेक्टर राज को खत्म किया जाएगा और जितनी दुकानें सील की गई हैं, उन दुकानों को खोला जाएगा।

10. रेहड़ी-पटरी के लिए बनाई जाएगी नीति
रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देंगे और उनको भी भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed