AIIMS हास्टल में फंदे से लटकती मिली एमबीबीएस छात्रा की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा की हास्टल के कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली है।
रविवार रात लगभग 2.30 बजे के करीब हॉस्टल की ही एक छात्रा ने घटना के बारे में हॉस्टल प्रशासन को बताया जिसके तुरंत बाद पुलिस को इस मामले के बारे में सूचित किया गया।
लड़की को तुरंत ही एम्स के इमरजेंसी विभाग ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत छात्रा के कमरे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।
मृत पाई गई 19 वर्षीय छात्रा का नाम खुशबू चौधरी था। पुलिस के मुताबिक छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है।
जुलाई में ही ज्वॉइन किया था एम्स
मृत पाई गई छात्रा खुशबू राजस्थान के बिकानेर की रहने वाली थी और उसने इसी साल दस जुलाई को एमबीबीएस कोर्स में प्रथम वर्ष की छात्रा के तौर पर एम्स में दाखिल लिया था।
घटना के बारे में एम्स प्रवक्ता अमित गुप्ता का कहना है कि घटना वाली रात छात्रा बिल्कुल सामान्य थी और कुछ देर पहले ही दोस्तों से बातचीत करके अपने कमरे में गई थी।
गुप्ता ने बताया कि एम्स प्रशासन द्वारा इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस दौरान छात्रा के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।