फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayur Vihar to Lajpat Nagar Metro will run from December 31

पूर्वी से दक्षिणी दिल्ली जाना होगा आसान, 31 दिसंबर से मयूर विहार से लाजपत नगर के बीच दौड़ेगी मेट्रो

Fri, 28 Dec 2018 05:00 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Mayur Vihar to Lajpat Nagar Metro will run from December 31
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : जी पॉल

अब पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाना आसान होगा। साल के आखिरी दिन से मयूर विहार पॉकेट-1 से लाजपत नगर के बीच मेट्रो ट्रेन दौड़ना शुरू कर देगी। पिंक लाइन के इस सेक्शन को शुरू करने की सीएमआरएस से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। इस सेक्शन में कुल पांच स्टेशन हैं और इसकी दूरी 9.7 किमी है। 

विज्ञापन


डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया कि पिंक लाइन के इस चरण को सुरक्षा के लिहाज से मंजूरी मिल चुकी है। 31 दिसंबर की सुबह 11 बजे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मेट्रो भवन से हरी झंडी दिखाकर इस सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। जबकि शाम से ही यात्री मेट्रो का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


अहम यह है कि यह सेक्शन करीब 59 किमी लंबे पिंक लाइन का हिस्सा है जो मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच तक जाता है। इसका निर्माण डीएमआरसी के तीसरे फेज के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभी तक लगते थे 40 से 60 मिनट 
अभी तक पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली के जाने के लिए लोगों को लंबा सफर करना पड़ता था। सुबह और शाम के पीक आवर के दौरान इस रूट पर जाम लगना आम है। जिसकी वजह से लोगों को 40 से 60 मिनट तक का सफर तय करना पड़ता था। लेकिन मेट्रो शुरू होने के बाद लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। इतना ही नहीं, सराये काले खां बस अड्डे और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचना भी सुविधाजनक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed