फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayur Vihar-1 metro station a person jumped in front of Metro train from platform No1

Delhi Metro: मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, नहीं बची जान; मानसिक तौर पर था परेशान

Sun, 12 Feb 2023 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Feb 2023 08:52 PM IST
सार

मृतक की पहचान 34 वर्षीय अजय लक्ष्मण पखाले के तौर पर हुई है। पुलिस को इसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Mayur Vihar-1 metro station a person jumped in front of Metro train from platform No1
मेट्रो के आगे कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर रविवार दोपहर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व कर्मचारी ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन

हालांकि, परिवार वालों ने बताया कि वे मानसिक रूप से बीमार थे और अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना की वजह से द्वारका से नोएडा जाने वाले रूट पर करीब 20 मिनट तक मेट्रो का परिचालन बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त वसुंधरा एन्क्लेव निवासी अजय लक्ष्मण पखाले (34) के रूप में हुई। पुलिस ने 1.51 बजे मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक के मेट्रो के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन

जब तक पुलिस मेट्रो स्टेशन पहुंची, सीआईएसएफ कर्मी व मेट्रो कर्मी घायल युवक को ट्रेन के नीचे से घायल अवस्था में निकाल कर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बरामद कागजात के जरिए उसकी पहचान कर पुलिस ने घटना की जानकारी उसकी बहन ज्योति को दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की बहन और पिता अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में उसकी बहन ने बताया कि मृतक अजय लक्ष्मण पाखले आईआईटी कानपुर से एमटेक. की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने चार साल तक डीआरडीओ में नौकरी की। उसके बाद गेल में सीनियर मैनेजर की नौकरी की। हालांकि नवंबर 2022 में उसने वहां से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed