फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor's office receives bomb threat

Delhi: मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, गहन तलाशी के बाद झूठी साबित हुई कॉल

Thu, 04 Jun 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 10:21 PM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की गहन तलाशी और सुरक्षा जांच की। अधिकारियों ने बताया कि बाद में यह धमकी झूठी (होक्स) साबित हुई। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन
Mayor's office receives bomb threat
demo - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली नगर निगम के महापौर (मेयर) कार्यालय को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ। उसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की गहन तलाशी और सुरक्षा जांच की। अधिकारियों ने बताया कि बाद में यह धमकी झूठी (होक्स) साबित हुई। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह धमकी भरा ईमेल सुबह मेयर कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया तथा बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग (खोजी कुत्तों) की टीमों को भेजा गया। एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे कार्यालय परिसर को खाली करा कर घेराबंदी कर दी गई। उन्होंने कहा कि सभी कमरों, आसपास के क्षेत्रों और प्रवेश द्वारों की गहन जांच की गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सुरक्षा कर्मियों ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने के बाद सैनिटाइज किया और दोपहर लगभग 2 बजे सामान्य गतिविधियां बहाल कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed