Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor Pravesh Wahi presented Delhi

Delhi NCR News: वर्ल्ड मेयर्स फोरम में महापौर प्रवेश वाही ने रखा दिल्ली का पक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
शहरी स्वच्छता, खुले में शौच की चुनौती और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर साझा किए विचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम में दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने राजधानी का प्रतिनिधित्व किया। ‘शहरों की नई कल्पना: शहरी भारत @ 2047’ विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र में उन्होंने शहरी विकास, स्वच्छता, खुले में शौच की समस्या और वायु प्रदूषण जैसी चुनौतियों पर दिल्ली का पक्ष रखा। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारतीय शहरों को स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई।
महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो अक्तूबर 2014 को शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन देश में स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाला अभियान साबित हुआ है। इसने स्वच्छता को सरकारी कार्यक्रम से आगे बढ़ाकर जनभागीदारी का आंदोलन बनाया है। मिशन के तहत खुले में शौच की समस्या से निपटने, शौचालयों की उपलब्धता बढ़ाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किए गए हैं। इससे विशेष रूप से महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को मजबूती मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली में वायु प्रदूषण की चुनौती का उल्लेख करते हुए कहा कि राजधानी की घनी आबादी और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्रदूषण नियंत्रण एक जटिल विषय है। इसके लिए केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और नगर निगम विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण से दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को दिल्ली के बाहर से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने, मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों से सड़कों की सफाई, वाटर स्प्रिंकलर के इस्तेमाल और वायु गुणवत्ता की निगरानी जैसे उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed