फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor election yesterday, voters will vote 11.77276.

मेयर उप चुनाव कल, 11,77276 मतदाता देंगे वोट

Sat, 13 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mayor election yesterday, voters will vote 11.77276.
मेयर उप-चुनाव की तैयारी पूरी हो गई। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से एक दिन पूर्व डीएम ने सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक ली।
विज्ञापन


शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके बाद रविवार को वोटिंग होगी। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला नगर निकाय के 11 लाख 77276 मतदाता करेंगे।

मेयर उप-चुनाव प्रभारी एडीएम घनश्याम सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में मेयर चुनाव के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि नगर निगम के मतदान में कुल 6,48119 पुरुष और 5, 29157 महिलाएं मतदान करेंगी।

जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने सभी जोनल और सेक्टर, मजिस्ट्रेटों को कडे़ निर्देश दिये कि सभी अधिकारी तथा पुलिस अफसरों के साथ मिलकर बेहतर समन्वय करते हुये शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराए। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे अपने सामने ही पोलिंग पार्टियां रवाना करें।
विज्ञापन


‘हॉस्पिटल’ भी डालेगा वोट
मेयर उप चुनाव में 23 साल का ‘हॉस्पिटल’ भी वोट डालेगा। मतदाता सूची में ‘हॉस्पिटल’ के साथ ही उसकी उम्र और घर का एड्रेस भी दर्ज है। हालांकि पिता के नाम के आगे का कॉलम खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर उप चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम ढूंढ रहे लोगों ने जब सूची में ‘हॉस्पिटल’ का नाम पढ़ा तो हैरत में पड़ गए।

राजनगर सेक्टर 3 में  क्रम संख्या 9 और भाग संख्या 672 की पर्ची 23 वर्षीय ‘हॉस्पिटल’ के नाम से है। राजनगर में ‘हॉस्पिटल’के घर का पता 3/4 दिया गया है।

वीडियोग्राफी से किया इंकार
मतदान केंद्रों पर फोटोग्राफी करने से शिक्षिकाओं ने हाथ खड़े कर दिए। शुक्रवार को महिला शिक्षिकाएं शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय डीएम को ज्ञापन देने पहुंची। महिला शिक्षिकाओं ने फोटोग्राफी ड्यूटी न करने की बात कही।

शिक्षक संघ के राज्य मंत्री अनुज त्यागी ने बताया कि इससे पूर्व महिला शिक्षिकाओं की वीडियोग्राफी में ड्यूटी नहीं लगाई गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से डिमांड की कि अन्य किसी कार्य में शिक्षिकाओं को लगा दिया जाए।

आज रात... चुपके-चुपके होगी बात
विधानसभा चुनावों के प्री-टेस्ट के रूप में मेयर उपचुनाव लड़ रही सपा जी-तोड़ मेहनत कर रही है। रामगोपाल यादव उपचुनाव के प्रभारी हैं।

प्रचार में सरकार के कई मंत्री लगे हैं। इसी बीच कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव शनिवार दोपहर को गाजियाबाद आ रहे हैं। वह रात में यहीं रुकेंगे।

सपा ने मेयर उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। सांसद रामगोपाल यादव ने पिछले दिनों कहा था कि यह विधानसभा का प्री-इलेक्शन है। सपा संगठन में मतभेद हैं।

एमएलसी जितेंद्र यादव और महानगर अध्यक्ष संजय यादव के मतभेद रामगोपाल यादव के सामने ही मंच पर उभरकर आ गए थे। इसके चलते सपा ने 5 राज्यमंत्री प्रचार के लिए उतारे थे।

संगठन में मतभेद और संगठन-प्रत्याशी में सामंजस्य की कमी की चर्चा यहां चल रही है। हालांकि पार्टी इसे नकारती है। शनिवार दोपहर सवा 3 बजे शिवपाल यादव हैलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे।


वह रात को पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में रुकेंगे व रविवार को 10 बजे मेरठ जाएंगे। लखनऊ से जारी सूचना के अनुसार वह विभागीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। लेकिन लोग का मानना है कि वह नाराज पदाधिकारियों से मिलेंगे और खींचतान को समाप्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed