{"_id":"4f43cb56810ccdd47eeed0be70f0eba0","slug":"mayawati-rally-today-traffic-could-be-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की रैली आज, हाईवे पर लगेगा जाम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की रैली आज, हाईवे पर लगेगा जाम!
अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Sat, 05 Apr 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को एनएच-91 पर जाम का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली के चलते शनिवार को दूर-दूर से कार्यकर्ता और समर्थक आएंगे।
विज्ञापन
इस कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। जाम पर काबू पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। दनकौर रोड स्थित निजामपुर गांव के पास शनिवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली है। दादरी, नोएडा, गुलावठी, बुलंदशहर, जेवर, ककोड़ आदि क्षेत्रों से लोगों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नगर स्थित हाइवे पर पहले से ही जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बुलंदशहर रोड पर लालपुर तक रोड फोर लेन की है। उसके बाद रोड संकरी होने के कारण वाहनों के निकलने से जाम की स्थित बन जाती है। उधर दनकौर रोड, गुलावठी रोड, ककोड़ रोड से रैली में शामिल होने आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आठ से 11 तक छुट्टी, बच्चों की मौज-मस्ती
रैली के चलते भीड़ बढ़ने के कारण स्थित और गंभीर हो सकती है। सबसे ज्यादा दिक्कत जेवर तिराहे से लेकर दनकौर तिराहे तक रहेगी। चारों तरफ आने वाली भीड़ यहीं एकत्रित होगी। कोतवाली निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर के ट्रैफिक पर पूरी नजर रखी जाएगी। इसके लिए अलग से फोर्स तैनात की जाएगी।
बसपा का मोदी की रैली की लक्ष्मण रेखा पार करने का दावा
सिकंदराबाद में शनिवार दोपहर 12 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। बसपा का दावा है कि मोदी की भीड़ की लक्ष्मण रेखा रैली में पार होगी। बसपा सुप्रीमो सिकंदराबाद दनकौर रोड पर निजामपुर गांव के पास शनिवार दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगी। वह करीब 50 मिनट तक भाषण देंगी। जनसभा में गौतमबुद्धनगर सीट से प्रत्याशी अनिल अवाना और बुलंदशहर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप जाटव के समर्थन में वोटरों को एकजुट करेंगी। जिलाध्यक्ष जयभगवान जाटव का कहना है कि भीड़ ऐसी होगी कि बुलंदशहर जिले में कभी ऐसी रैली नहीं हुई। मोदी के खौफ को मिटाने का काम यह रैली करेगी। जिला उपाध्यक्ष हाजी इमरान अंसारी ने बताया सेक्टर स्तर पर भीड़ लाने की जिम्मेदारी तय की गई है।
माया की सुरक्षा में चप्पे चप्पे पर पुलिस
मायावती की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो भी तैनात होंगे। एसपी सिटी अजय कुमार साहनी ने बताया सुरक्षा में तीन एडिशनल एसपी, 10 डीएसपी, 50 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर, 800 सिपाही, 40 ट्रैफिककर्मी, दो कंपनी पीएसी और एनएसजी कमांडो को लगाया गया है।