{"_id":"5cb4a394bdec2276d05c1c85","slug":"mayapuri-sealing-delhi-govt-acted-in-panic-says-hardeep-singh-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायापुरी विवाद: हरदीप पुरी ने दिल्ली सरकार को कटघरे में किया, बताया हड़बड़ी में उठाया गया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायापुरी विवाद: हरदीप पुरी ने दिल्ली सरकार को कटघरे में किया, बताया हड़बड़ी में उठाया गया कदम
Mon, 15 Apr 2019 09:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 15 Apr 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
hardeep singh puri
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मायापुरी विवाद के मामले में दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि 13 अप्रैल की सीलिंग की कार्रवाई को दिल्ली सरकार ने गलत तरीके से हैंडल किया। जिसकी वजह से मायापुरी में हिंसा फैली। साथ ही उन्होंने इस मामले से केंद्र सरकार का कोई संबंध न होने की बात कही।
विज्ञापन
सोमवार को मीडिया से बात करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आप सरकार ने पिछले पांच सालों में कुछ भी नहीं किया है। अब जब एनजीटी ने दिल्ली की बिगड़ती हालत पर अधिकारियों को जेल भेजने की बात कही, अधिकारियों में अफरातफरी मच गई और इसी हड़बड़ी में गैर-कानूनी कदम उठाया गया।
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, दिल्ली सरकार का रूख गैर-जिम्मेदाराना है। वह यह नहीं देख सके क्या गैर-कानूनी है और कानूनन सही है। एनजीटी का निर्देश दिल्ली सरकार के लिए था, केंद्र सरकार के लिए नहीं। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब चुनाव आचार संहिता लागू है, ऐसी कोई गतिविधि नहीं होनी चाहिए, जिसमें नागरिकों की नाराजगी व अशांति फैलने का खतरा हो।
विज्ञापन