फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayank was in the car with girlfriend, murdered by girl's father

गर्लफ्रेंड के साथ कार में था मयंक, लड़की के पिता ने कराई थी हत्या

Sat, 12 Dec 2015 10:56 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
Mayank was in the car with girlfriend, murdered by girl's father

बीटेक छात्र मयंक हत्याकांड ऑनर किलिंग का मामला निकला है। गर्लफ्रेंड के ‘डॉक्टर’ पिता निर्देश और शूटर सलमान को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को वारदात का खुलासा किया।

विज्ञापन


इनसे वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया है। दूसरा शूटर वकील भागा हुआ है। पुलिस का दावा है कि गर्लफ्रेंड के पिता ने सुपारी देकर शूटरों से हत्या करवाई थी।
विज्ञापन


एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि मयंक से बेटी का अफेयर होने की वजह से निर्देश उससे रंजिश रखता था। मयंक के  मुंह में रिवाल्वर डालकर उसे हत्या की धमकी भी करीब एक साल पहले दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक था कि मयंक उसकी बेटी से मिलने जा रहा है

Mayank was in the car with girlfriend, murdered by girl's father

मयंक और उसकी गर्लफ्रेंड मिलते थे, इसका पता निर्देश को चला तो उसने मयंक की हत्या की प्लानिंग कर ली। 13 नंवबर को मयंक घर से चला तो वहीं से उसकी रेकी की गई।


निर्देश को शक था कि मयंक उसकी बेटी से मिलने जा रहा है। प्रताप विहार में मयंक गर्लफ्रेंड से मिला। दो शूटरों सलमान निवासी कैलाभट्टा और वकील से निर्देश ने मयंक की हत्या करवा दी।

मयंक की हत्या के  लिए प्लानिंग इतनी जबरदस्त की गई कि पुलिस भी उलझ गई। निर्देश ने शूटरों से सीधे संपर्क नहीं किया, जिससे पुलिस उस तक न पहुंच सके।

वह कार में गर्लफ्रेंड के साथ बैठा था

Mayank was in the car with girlfriend, murdered by girl's father

एसपी सिटी का कहना है कि जहांगीराबाद के ही दो लोगों पर शक है कि उन्होंने ही निर्देश के  कहने पर वकील से संपर्क किया और वारदात को अंजाम दिया गया।


वकील भागा हुआ है, उसके पकड़े जाने पर कई और खुलासे होंगे। शूटरों को सुपारी की रकम कितनी दी गई, यह भी साफ नहीं हुआ है। 13 नवंबर को बीटेक छात्र मयंक की हत्या संतोष मेडिकल कॉलेज के पास की गई थी। वह कार में गर्लफ्रेंड के साथ बैठा था। हमलावर बाइक पर आए थे।

मयंक के पिता ऊधम सिंह ने मयंक की गर्लफ्रेंड और उसके पिता पर मयंक की हत्या की साजिश कर शूटरों के जरिए वारदात को अंजाम देने का शक जताया था।

आरोपी ‘डॉक्टर’ ने बेटी को कुछ नहीं बताया था

Mayank was in the car with girlfriend, murdered by girl's father

मयंक की गर्लफ्रेंड को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। मयंक की हत्या में उसका कोई रोल नहीं है। एसपी सिटी ने बताया कि मयंक की हत्या की साजिश के बारे में ‘डॉक्टर’ ने बेटी को कुछ नहीं बताया था।

बता दें कि गर्लफ्रेंड कोटा से एमबीबीएस की कोचिंग कर रही है, वह घर से कोटा जाने के लिए निकली थी। मयंक से मिलने के लिए मयंक की चाची की घर आई थी, जहां से दोनों घूमने गए थे।


वारदात का खुलासा होने से मयंक के परिजन संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करे। परिजनों का कहना है कि बेटे के हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए अब वह कोर्ट में केस लडेंगे।

पुलिस का कहना है कि सलमान पहले भी जेल जा चुका है। उस पर हत्या का आरोप था। उधर, मयंक की गर्र्लफ्रेंड के पिता पर भी जहांगीराबाद में आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा शूटर वकील भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed