{"_id":"2d21283acf45b81eebc2db58a5fe930d","slug":"maya-played-emotional-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने खेला इमोशनल कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने खेला इमोशनल कार्ड
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 06 Apr 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सिकंद्राबाद में जनसभा करने पहुंची बसपा अध्यक्ष मायावती ने गौतमबुद्ध नगर में इमोशनल कार्ड चला।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि वह गौतमबुद्ध नगर की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि लोग यह न समझें कि सतीश अवाना चुनाव लड़ रहे हैं, बल्कि ये समझें कि उनकी बेटी मायावती चुनाव लड़ रही है, और उसे वोट दें।
मायावती ने कहा कि यह उनका अपना क्षेत्र है और इसलिए उम्मीद है कि लोग उनका पूरा साथ देंगे। वह ये बताना भी नहीं भूलीं कि उनका गांव बादलपुर पहले बुलंदशहर में था, लेकिन अब गौतमबुद्ध नगर में है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में आने वाला सिकंदराबाद गौतमबुद्ध नगर सीट के तहत आता है। सतीश अवाना के पक्ष में पार्टी के सबसे बड़े नेता की ये पहली जनसभा थी।
इस सभा के बाद क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ती नजर आ रही है। कार्यकर्ता तो सभा के बाद प्रचार के लिए जी-जान से जुट गए हैं, लेकिन मायावती का इमोशनल कार्ड कितना काम आता है यह लोगों के वोट तय करेंगे।
विज्ञापन