फेल हो सकता है केजरीवाल के मंत्री का दिल्ली के लिए समर प्लान, टिहरी बांध में जलस्तर घटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जल बोर्ड ने गर्मी में राजधानी को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए समर एक्शन प्लान तैयार किया है। लेकिन टिहरी बांध में पानी का स्तर कम होने के चलते उसका यह प्लान फेल हो सकता है।
क्योंकि दिल्ली को गंगनहर के माध्यम से मिलने वाले पानी में कटौती होनी शुरू हो गई है। हालांकि इस कटौती का असर अभी पानी के उत्पादन पर पड़ना शुरू नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार के जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड का समर एक्शन प्लान जारी किया।
इस दौरान ‘अमर उजाला’ की ओर से पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि टिहरी बांध में पानी का स्तर कम होने का असर दिल्ली पर पड़ना आरंभ हो गया है। वहां से पानी मिलना कम हो गया है। मगर पानी का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है।
ये है केजरीवाल के मंत्री कपिल मिश्रा का दावा
वह टिहरी बांध की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही इस मसले पर एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी, जिसमें आपात स्थिति से निपटने की योजना पर विचार किया जाएगा। दूसरी ओर कपिल मिश्रा ने दावा किया कि गर्मी के मौसम में राजधानी निवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए चौतरफा कदम उठाए गए हैं। पानी का उत्पादन बढ़ाने और बर्बादी रोकने की दिशा में कार्य किया गया है।
इसके लिए कच्चे पानी के स्रोत बढ़ाने के लिए नए ट्यूबेवल लगाए और लीकेज बंद की गई। इसके अलावा प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने के लिए सौ कॉलोनियों में पाइप लाइन डाली गई, टैंकरों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है और उनके चक्कर बढ़ाए गए हैं।
ई प्याऊ लगाने की शुरुआत की और पानी के एटीएम लगाने के कार्य में तेजी लाई गई। उन्होंने बताया कि पंपसेट और बूस्टर स्टेशनों को दुरुस्त किया गया है। अमोनिया उपचार संयंत्र स्थापित किया गया है। इसके चलते अब हरियाणा से पानी में अमोनिया आने पर उनके संयंत्र बंद नहीं होंगे।