फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   may come next month's viscera report of Sunanda

अगले महीने आ सकती है सुनंदा के विसरा की रिपोर्ट

Wed, 24 Jun 2015 07:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jun 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
may come next month's viscera report of Sunanda

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की विसरा रिपोर्ट जल्द आने की संभावना बन गई है। ये भी माना जा रहा है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर का पोलीग्राफ टेस्ट भी हो सकता है। इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त कुछ भी कहने से बचते दिखे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने मंगलवार को कहा कि सुनंदा पुष्कर की विसरा रिपोर्ट अगले महीने तक आ सकती है। हालांकि पुलिस जल्दी भी आ सकती है। दिल्ली पुलिस ने सुनंदा के विसरा को फरवरी महीने में वशिंगटन अमेरिका स्थित एफबीआई लैब में भेजा है। हालांकि जरूरत होगी तो एफबीआई लैब समय भी ले सकती है।
विज्ञापन


विसरा रिपोर्ट से ये पता लगेगा कि सुनंदा के शरीर में कौनसा जहर और किस मात्रा में था। सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने सुनंदा की मौत का कारण जहर बताया था। दिल्ली पुलिस इस मामले में अभील तक छह लोगों को पोलीग्राफ टेस्ट करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त से जब ये पूछा गया कि शशि थरूर का भी पोलीग्राफ टेस्ट करवाया जाएगा तो पुलिस आयुक्त ने कहा कि मामले की जांच कर रही एसआईटी को जो भी जरूरी होगा वह करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed