फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   may be power crisis in 43 sectors and rural area

43 सेक्टरों और गांवों में हो सकता है बिजली संकट

Fri, 08 Apr 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 08 Apr 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
may be power crisis in 43 sectors and rural area

पांच माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिडेट के डिवीजन पांच के करीब 80 संविदाकर्मी शुक्रवार से हड़ताल पर जा सकते हैं। ऐसे में इस डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-104, 105, 107, 46, 47, 48, बरौला, सेक्टर-20, सेक्टर-26, हाजीपुर समेत तकरीबन 43 सेक्टरों और गांवों में बिजली संकट पैदा हो सकता है। वेतन देने, 2012 से काटे जा रहे पीएफ की जानकारी और ईएसआई कार्ड देने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सेक्टर-11 स्थित बिजली घर पर संविदा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


संविदा कर्मचारी नरेश ने बताया कि अक्तूूबर 2015 से 31 मार्च 2016 तक का वेतन नहीं मिला है। होली के दौरान ठेकेदार की ओर से चेक दिए गए थे, लेकिन बाद में चेक बैंक में लगाने से मना कर दिया गया। कुछ ने चेक लगा दिए थे, जो बाउंस हो गए। बिजली विभाग में एसडीओ से लेकर अधीक्षण अभियंता तक को इसकी जानकारी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री शंकर लाल ने बताया कि एसडीओ सेवा राम ने आश्वासन दिया है कि शुक्रवार को वेतन मिल सकता है। इस संबंध में ठेकेदार से बात करेंगे। यदि वेतन नहीं मिला, तो संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार कर उपखंड कार्यालय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हो सकता है बिजली संकट
गर्मी में शहर में बिजली संबंधित लोकल फॉल्ट दुरुस्त करने, ब्रेक डाउन को ठीक करने और उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायत सबसे ज्यादा होती है। फॉल्ट और ब्रेक डाउन के चलते सबसे ज्यादा बिजली संकट होता है। इसे ठीक करने का जिम्मा संविदा कर्मियों पर होता है। संविदा कर्मी यदि हड़ताल पर चले गए, तो डिवीजन पांच के पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की दिक्कत शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed