फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'may be AAP associated is the DTC driver killers

'AAP से जुड़े हो सकते हैं डीटीसी ड्राइवर के हत्यारे'

Mon, 11 May 2015 02:12 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
'may be AAP associated is the DTC driver killers

दिल्ली में डीटीसी के कर्मचारी गुस्से में हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली बीजेपी ने भी इस मामले पर तल्ख रवैया अपना लिया है। भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आप सरकार पर आरोप लगाया कि ड्राइवर के हत्यारों के तार 'आप' से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें इससे 'आप' सरकार के मंत्री ने बयान दिया था कि डीटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे भाजपा की साजिश है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन


बोले कि आम आदमी पार्टी को शर्म आनी चाहिए। 'आप' लाशों पर राजनीति करती है आप 45 मिनट भाषण देते रहे आपको शर्म नहीं आई। केजरीवाल और गोपाल राय दोनों को को शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियाकर्मी के सवालों के जवाब देते हुए उपाध्याय ने ये भी कहा कि आप पुलिस कंप्लेन उठाकर देख लीजिए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी रोक ली, लाश को जाने नहीं दे रहे थे।

घूस लेकर किसानों को दिया मुआवजा

'may be AAP associated is the DTC driver killers

किसानों के मुआवजे पर भी उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के अंदर किसानों से घूस लेकर मुआवजा दिया गया है।

किसानों के नुकसान को आंकने के लिए अब तक कोई सर्वे नहीं कराया गया है। उपाध्याय ने किसानों के हित में बोलते हुए कहा कि इनके साथ बेइमानी की गई है।

बीजेपी ने ये भी आरोप लगाया कि किसानों की हित की बात करने वाली केजरीवाल सरकार में किसानों के लिए कोई विभाग नहीं है। किसानों के साथ राज्य सरकार बड़ा धोखा कर रही है।

किसी भी हद तक जा सकती है केजरीवाल सरकार

'may be AAP associated is the DTC driver killers

मीडिया पर अंकुश लगाने को लेकर भी ये उसी डंडे से मीडिया को हांकने की कोशिश कर रहे हैं जिस डंडे से इन्होंने अपने लोगों को हांका था। इसी वजह से इन्होंने मीडिया की स्वतंत्रता पर दिल्ली सरकार अंकुश लगाने के लिए सर्कुलर जारी किया है।

भाजपा केरीवाल सरकार के इस कदम का विरोध करेगी। इससे पहले भी सतीश उपाध्याय ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल को लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया की स्वतंत्रता में कोई विश्वास नहीं है। केजरीवाल और उनकी मंडली के लिए यह सब चुनावी मुद्दे हैं। केजरीवाल एक अराजक तानाशाह हैं और चुनाव बाद उनकी यह प्रवृत्तियां खुलकर सामने आ रही हैं।

जिस दिन केजरीवाल ने मीडिया पर किसान गजेंद्र की आत्महत्या के मामले को टीआरपी के लिए उठाने का आरोप लगाया था उसी दिन यह स्पष्ट हो गया था कि केजरीवाल अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed