कुछ ही देर में दिल्ली में होगा ऐसा खुलासा जो उड़ा देगा EC और पीएम मोदी की नींद!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलहाल पार्टी के अंदर ही चल रही तमाम तरह की उठापटक और अंतर्कलह से जूझ रही आम आदमी पार्टी कुछ ही देर में एक ऐसा खुलासा करने जा रही है जिससे मोदी सरकार से लेकर चुनाव आयोग तक की नींद उड़ सकती है।
बता दें कि आज दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसकी कमान केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज को सौंपी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है, 'देश में चल रहे एक बहुत बड़े षड्यंत्र का सच आज सदन में सौरभ भारद्वाज देश के सामने रखेंगे। उन्हें ज़रूर सुनियेगा। सत्यमेव जयते।'
सौरभ भारद्वाज को ये जिम्मेदारी खास कारणों से सौंपी गई है। क्योंकि सौरभ एक इंजीनियर हैं और जिस बारे में वो खुलासा करने वाले हैं उसके लिए तकनीकि बारीकियों का ज्ञान बेहद जरूरी है।
ये हो सकता है खुलासा
सूत्रों के मुताबिक आज जो खुलासा दिल्ली विधानसभा में होने वाला है वो EVM(इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के बारे में है। बता दें कि केजरीवाल पंजाब इलेक्शन हारने के बाद से लगातार ईवीएम पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ते रहे हैं।
केजरीवाल का दावा है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है और इसके कई सबूत राजस्थान से लेकर पुणे तक कई राज्यों में पाए जा चुके हैं।
तमाम सवाल उठने के बाद चुनाव आयोग ने देशभर से हर तबके के लोगों को यह चुनौती दी थी कि वो आएं और ईवीएम को हैक करके दिखाएं। खबर तो ये भी है कि चुनाव आयोग इसके लिए जल्द ही समय भी निश्चित करने वाली है। माना जा रहा है कि आयोग की इसी चुनौती का जवाब देने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।