फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   May 13 will be the most power

13 मई के बाद मिलेगी भरपूर बिजली

Sat, 10 May 2014 01:03 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 10 May 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
May 13 will be the most power

पावर कारपोरेशन अफसरों के वादों पर भरोसा करें तो 13 मई से वेस्ट यूपी में अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी है। भयंकर बिजली संकट झेल रहे वेस्ट यूपी के लोगों को अंतिम दौर का मतदान खत्म होने के बाद तय शेड्यूल में सप्लाई देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


अफसरों को लखनऊ से बिजली सप्लाई में सुधार के संकेत मिल गए हैं। वेस्ट यूपी को भयंकर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। शासन केतय शेड्यूल से ज्यादातर स्थानों को आधी आपूर्ति ही मिल रही है। 24 घंटे के सप्लाई शेड्यूल में शामिल महानगर में 10-15 घंटे तक का पावर कट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह तहसील मुख्यालयों को 18 घंटे की बजाय 08 घंटे और गांवों को 16 घंटे की बजाय चार-पांच घंटे आपूर्ति मिल रही है। इस कटौती का कारण मतदान वाले क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली का दिया जाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसई एसबी यादव ने बताया कि 12 मई का मतदान संपन्न होने केबाद 13 मई से तय शेड्यूल में सप्लाई मिलने केसंकेत लखनऊ से अफसरों ने दिए हैं। महानगर में शुक्रवार को भी पांच घंटे की इमरजेंसी कटौती रही। सुबह में तीन घंटे बिजली गायब रही।

शिकायत सुनेगा फोरम
विद्युत अफसरों की लापरवाही से परेशान उपभोक्ता अपनी शिकायत फोरम में रखकर न्याय पा सकेंगे। पीवीवीएनएल के व्यथा निवारण फोरम की बैठक सोमवार सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक चीफ इंजीनियर के आफिस में होगी।


उपभोक्ताओं की समस्याएं फोरम के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुनेंगे। विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम के उपाध्यक्ष डीसी अग्रवाल ने बताया कि जिनकी समस्याओं को कारपोरेशन हल नहीं कर रहे हैं, वे अपनी शिकायत फोरम में रख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed