फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maximum temperature recorded in Delhi on Saturday was 42.8 degrees Celsius

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी: आज 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, अलर्ट जारी; जानें कब होगी राहत की बारिश

Sun, 26 Apr 2026 07:47 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 26 Apr 2026 07:47 AM IST
सार

अप्रैल में सर्वाधिक तापमान के साथ तीन साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच कर रिकॉर्ड तोड़ा था, यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था।

विज्ञापन
maximum temperature recorded in Delhi on Saturday was 42.8 degrees Celsius
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गर्मी ने अप्रैल से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


अप्रैल में सर्वाधिक तापमान के साथ तीन साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच कर रिकॉर्ड तोड़ा था, यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। हालांकि 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली लू की चपेट में भी आ गई है। शुक्रवार को लू चलने के बाद शनिवार को भी दिन भर लू चली। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। इस कारण सुबह से ही लोगों के लिए कुछ मिनट भी बाहर रहना मुश्किल रहा। तापमान चाहे 42 डिग्री से ऊपर रहा हो, लेकिन वह महसूस इससे अधिक हुआ। वहीं लू तभी मानी जाती है जब तापमान चालीस डिग्री से ऊपर और सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री ज्यादा हो। शुक्रवार को कुछ ही इलाके लू की चपेट में रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed