फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari weather will be pleasant in Delhi for a week there will be drizzle along with strong wind

लू और झुलसाती गर्मी से राहत: दिल्ली में एक सप्ताह सुहावना रहेगा मौसम, तेज हवा के साथ-साथ होगी बूंदाबांदी

Fri, 28 Apr 2023 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 10:54 PM IST
सार

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 34.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
mausam ki jankari weather will be pleasant in Delhi for a week there will be drizzle along with strong wind
दिल्ली का मौसम - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण गुरुवार को हुई हल्की बारिश व तेज हवा का दौर अभी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। मई के चार दिन भी सुहावने मौसम के साथ ही बीतेंगे। इस तरह से चार मई तक गर्मी से राहत रहेगी। सुहावने मौसम के कारण अभी अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन

गुरुवार शाम को आई आंधी व बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। शुक्रवार दोपहर बाद ही हल्की धूप निकली, उसके बाद फिर से बादल घिर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी चार मई तक मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ-साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश की उम्मीद है। इस कारण लू और झुलसाती गर्मी से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 34.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 35 और 23 डिग्री रहेगा, जबकि रविवार से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। तापमान 32-33 डिग्री के बीच रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed