फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari Weather changed from mountains to plains Areas

Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, गर्मी से मिली राहत

Mon, 22 Apr 2024 11:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

अप्रैल के महीने में भी हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला नहीं थम रहा। जम्म-कश्मीर में भी बारिश के चलते अधिकांश जगहों पर आज सुबह लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। दिल्ली-एनसीआर में भी सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई।

विज्ञापन
Mausam Ki Jankari Weather changed from mountains to plains Areas
हिमाचल के कुछ इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार की भोर जहां दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी हुई, तो वहीं पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अप्रैल के महीने में भी हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला नहीं थम रहा। जम्म-कश्मीर में भी बारिश के चलते अधिकांश जगहों पर आज सुबह लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। रविवार को यहां प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाके गर्मी से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में आज भी बूंदाबांदी के आसार
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। वहीं, एक से दो जगह धूल भरी आंधी चलने के आसार है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
विज्ञापन


पिछले 10 सालों की तुलना में अप्रैल में ठंडा रहा जम्मू
जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर दिख रहा है। पिछले दस सालों की तुलना में जम्मू अप्रैल माह में अब तक ठंडा चल रहा है। पिछले सालों में अप्रैल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक भी गया है, लेकिन अभी एक ही दिन पारा 35 डिग्री तक पहुंचा था। निरंतर हो रही बारिश से जम्मू में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। रात में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ठंडा बना हुआ है। इस बीच रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार भी बारिश हुई। जम्मू की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक 28 अप्रैल 2022 को अधिकतम तापमान 41.0 और 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मार्च के अंत से ही गर्मी का अहसास होने लगता है। इस बार अप्रैल तक मौसम ऐसा नहीं बना है। वर्ष 2023 में 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी, आज और कल के लिए यलो अलर्ट
मौसम के मिजाज में आए बदलाव के बाद अप्रैल के महीने में भी हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला नहीं थम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 और 23 अप्रैल के लिए बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी हुई। कुल्लू, चंबा और धर्मशाला में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। आगामी 27 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का पूर्वानुमान है। 

लाहौल-स्पीति और कुल्लू में मौसम का मिजाज बिगड़ा
जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शनिवार रात लाहौल में रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि कुल्लू में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा में 12 सेंटीमीटर और कोकसर में पांच सेंटीमीटर बर्फ गिरी। रविवार सुबह 9:00 बजे के बाद मौसम खुला और धूप खिली। धूप खिलने के बाद कोकसर और अटल टनल रोहतांग के आसपास गिरी बर्फ पिघल गई। सैलानियों की आवाजाही पर इससे कोई असर पर नहीं पड़ा।


मैदानों में गर्मी, पहाड़ों पर ठंड
दिल्ली-एनसीआर में अगर सोमवार की सुबह हूई बूंदाबांदी को छोड़ दें तो एक तरफ मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं तो वहीं, अप्रैल में भी हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला नहीं थम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 22-23 अप्रैल के लिए बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को रोहतांग दर्रा व कोकसर में बर्फबारी हुई। कुल्लू, चंबा व धर्मशाला में भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई। पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों-हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के मैदानी भागों में 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान है। आगामी 27 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed