फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari Temperature will increase in Noida weather from tomorrow

Weather Update: कल से मौसम में बढ़ेगी गर्मी, 16 मई को हीटवेव का अलर्ट, जानिए कितने डिग्री पहुंचेगा पारा

Sun, 12 May 2024 08:52 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 May 2024 08:52 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने भी लोगों की सुरक्षा के लिए अपील जारी की है। बढ़ते तापमान के चलते लू और गर्म हवाओं से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को दोपहर में धूप से बचाव करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Mausam Ki Jankari Temperature will increase in Noida weather from tomorrow
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदाबांदी और पुरवाई हवा की वजह से कम हुआ पारा अब फिर से चढ़ेगा। ऐसे में गर्मी से मिली कुछ राहत नोएडा वालों के लिए कल से खत्म हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बीच 16 मई  को हीटवेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। इस बीच तापमान अधिकतम 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान तेज धूप रहेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। इसी सप्ताह बृहस्पतिवार को पूरे महीने का सबसे अधिक गर्म दिन होने की संभावना बन रही है। दिन में लू चलने की वजह से तापमान अधिकतम 43 डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं आगे के दिनों में इसी तरह दिन गर्म रहेंगे और गर्म हवाओं की दिक्कत लोगों को सहनी पड़ सकती है। रात के समय भी न्यूनतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री पहुंच सकता है। ऐसे में रात को भी गर्मी लोगों को बेचैन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगों की सुरक्षा के लिए अपील जारी की है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बढ़ते तापमान के चलते लू और गर्म हवाओं से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को दोपहर में धूप से बचाव करने के लिए कहा है। लू का असर होने पर तुरंत चिकित्सा सुविधा लेने के लिए भी लोगों को कहा गया है। डीएम ने लोगों की सुरक्षा के लिए अपर श्रमायुक्त, उप निदेशक कारखाना, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी उद्यमी, ईंट भट्टा संचालकों को जरूरी इंतजाम कराने के लिए आदेश भी किया है। हीट एक्शन प्लान इसके लिए लागू रहेगा। 

विज्ञापन

दोपहर में 12 से तीन बजे के बीच काम बंद
डीएम ने कहा है कि लू के समय दोपहर में 12 से तीन बजे के बीच श्रमिकों से काम नहीं कराया जाए। उन्हें इस बीच मध्यावकाश देना होगा। इस समय का उपयोग शाम और सुबह के समय समायोजित किया जा सकता है। जरूरी स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed