फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Temperature dropped by five degrees in Delhi chances of rain on Thursday

Weather Update: 30 मई तक सुहाना रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, आज बारिश की उम्मीद; यलो अलर्ट जारी

Thu, 25 May 2023 12:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 May 2023 12:33 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
mausam ki jankari Temperature dropped by five degrees in Delhi chances of rain on Thursday
30 मई तक सुहावना रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली। इससे बुधवार को लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। बादलों की आवाजाही व धूल भरी हवाओं ने 43 डिग्री से ऊपर चल रहे पारे को पांच डिग्री तक लुढ़का दिया है। इस कारण से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार देर रात ही मौसम में बदलाव देखने को मिले थे। इससे बुधवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। कुछ एक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर होते-होते कुछ जगह पर बादलों व धूप में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम होते-होते फिर से बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया और तेज हवाएं चलने लगी। इस कारण से मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में बड़ी गिरावट हुई।

विज्ञापन

बीते तीन दिनों से नजफगढ़ में तापमान 46 डिग्री से ऊपर चल रहा था। लेकिन बुधवार को वहां तापमान 35.9 दर्ज किया गया। जबकि पूसा में 35.4, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 35.5, पीतमपुरा में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अन्य केंद्रों पर तापमान 34 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया था लेकिन दिन भर बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर व रात के समय हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। इस कारण से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 तक हल्की बारिश होगी। उसके बाद भी मौसम सुहावना ही बना रहेगा। विभाग ने अगले सप्ताह की शुरुआत तक मौसम के सुहावना बने रहने के संकेत दिए हैं। इस दौरान तापमान 33 से 37 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed