Weather Update: गर्मी ने तेवर किए कड़े, 40 डिग्री पहुंचा पारा; सप्ताह के अंत तक आसमान से बरसेगी 'आग'
मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश से सुहावने मौसम का दौर खत्म हो चुका है। अब गर्मी अपने तेवर कड़े करने लगी है। रविवार को बारिश के बाद तेज धूप निकली। सोमवार को भी तेज धूप ने पसीने छुड़ा दिए।
गर्मी का सितम यह रहा कि कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री को पार कर जाएगा। वहीं, नौ से 11 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके बावजूद गर्मी पसीने छुड़ाएगी।
दिल्ली के पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। नजफगढ़ में 39.7, नरेला में 39.5, पूसा में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर में सर्वाधिक तापमान फरीदाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुडगांव में 38.3, नोएडा में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। सात जून से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।
सात जून से 11 जून तक तापमान 39-41 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार सुबह बारिश हुई थी। लेकिन वह विक्षोभ कमजोर था। इसलिए उसका असर इतना प्रभावी नहीं था।