फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari August remained dry in monsoon season after 2014 in Delhi NCR

Mausam Ki Jankari: 2014 के बाद मानसून सीजन में अगस्त रहा सूखा, अभी नहीं राहत के आसार, जानें अगले सप्ताह का हाल

Thu, 31 Aug 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 31 Aug 2023 10:53 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अभी एक सप्ताह तक तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Mausam Ki Jankari August remained dry in monsoon season after 2014 in Delhi NCR
Delhi NCR Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त का महीना इस बार वर्ष 2014 के बाद बारिश न होने से सूखा रहा है। मानसून सीजन में अगस्त के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल 11 दिन ही बारिश दर्ज की गई वो भी काफी हल्की। इस कारण इस वर्ष अगस्त के महीने में केवल 91.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 2014 में 41.6 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। इस तरह से यह अगस्त 9 साल बाद सबसे कम बारिश वाला महीना रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली में अगस्त के महीने में औसतन 245.7 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार वर्ष 2014 के बाद कम बारिश हुई है। इस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली और उमस भी ज्यादा रही। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस बार मानसून लाइन (कम दबाव वाला क्षेत्र) पहाड़ों की तलहटी में रही। पूर्वी हवाएं कम और पश्चिमी हवाएं ज्यादा थीं। इस कारण बारिश की गतिविधियां कम रहीं। मानसून सीजन में जिस तरह के बादल होते हैं, वैसे नहीं रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों को छोड़ दें तो मानसून दिल्ली और मैदानी इलाकों में कमजोर ही रहा। पहाड़ों में ही अच्छी बारिश देखने को मिली। वहीं यदि 31 अगस्त की बात की जाए तो तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

अभी नहीं गर्मी से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अभी एक सप्ताह तक तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि एक व दो सितंबर को 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण उमस से थोड़ी राहत मिलेगी। दो से चार सितंबर तक तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। उसके बाद पांच व छह सितंबर को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed