फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maulana Tauqeer Raza Khan put under house arrest...could not hold rally

Delhi : मौलाना तौकीर को घर में किया नजरबंद, नहीं कर सके रैली; कुछ देर बंद करना पड़ा जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन

Mon, 25 Nov 2024 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 03:40 AM IST
सार

पुलिस ने रैली की स्वीकृति नहीं दी, लेकिन वह रैली करने पर अड़े रहे। इस कारण पुलिस ने उन्हें उनके घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza Khan put under house arrest...could not hold rally
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और आईएमसी (इंडियन मुस्लिम काउंसिल) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान रविवार को रामलीला मैदान में रैली नहीं कर सके। पुलिस ने रैली की स्वीकृति नहीं दी, लेकिन वह रैली करने पर अड़े रहे। इस कारण पुलिस ने उन्हें उनके घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा खान के रैली रद्द नहीं करने के कारण पुलिस ने रामलीला मैदान को पूरी तरह से बंद कर दिया था। यही नहीं आसपास बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए। इसके अलावा अजमेरी गेट की ओर रामलीला मैदान के सामने वाली सड़क को पूरी तरह सील कर रखा था।
विज्ञापन


यहां से स्थानीय लोगों को भी आवागमन की इजाजत नहीं थी। मौलाना तौकीर रज़ा खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। हम केवल संविधान के तहत शांतिपूर्वक रैली करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने ऐसा करने की इजाजत नहीं दी। यह पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारों को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन ने उनको घर में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय के लिए जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन रहा बंद
रामलीला मैदान में मौलाना तौकीर रजा खान के प्रदर्शन के एलान करने और महामंडलेश्वर यति नरसिंहा नंद गिरी द्वारा विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ करने के एलान को देखते जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को दिन में बंद कर दिया गया था। शाम को मेट्रो स्टेशन शुरू किया गया। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने निर्देश दिया था कि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed