{"_id":"5ea4bcfde71a0f3d2f568ab9","slug":"maulana-saad-used-to-give-inflammatory-speech-on-youtube-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू- ट्यूब चैनल पर भड़काऊ भाषण देता था मौलाना साद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू- ट्यूब चैनल पर भड़काऊ भाषण देता था मौलाना साद
Sun, 26 Apr 2020 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Apr 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
maulana saad
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज का मौलाना मोहम्मद साद यू-ट्यूब चैनल चलाता था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस चैनल की डिटेल खंगालकर पता कर रही है कि साद के यू-ट्यूब चैनल को किस-किस ने एक्सेस किया है।
विज्ञापन
इस चैनल के माध्यम से मौलाना साद भड़काऊ भाषण देता था। दूसरी तरफ, क्वारंटीन का समय पूरा कर चुके विदेशी जमातियों को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। ये क्वारंटीन सेंटर में ही रह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में प्रशासन फैसला लेगा।
विज्ञापन
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मौलाना साद के यू-ट्यूब चैनल के बारे में पता किया जा रहा है कि उसे किस-किसने और कहां-कहां से एक्सेस किया था।
विज्ञापन
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मौलाना साद कहां बैठकर चैनल के लिए रिकार्डिंग करता था। हालांकि अब तक इस जगह या स्टूडियो का पता नहीं लगा है। मौलाना साद इस चैनल के माध्यम से भड़काऊ भाषण देता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चैनल की डिटेल खंगालने से पता लग सकता है कि तब्लीगी जमात में कहां-कहां से लोग आए थे।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मरकज मामले में अब तक 70 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। कोई भी व्यक्ति पूछताछ में न तो सहयोग कर रहा है और न ही सवालों के जवाब दे रहा है।
अब तक मौलाना साद के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने ही साद से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने सवालों की सूची तैयार कर ली है। इस बारे में पूछने पर अपराध शाखा के अधिकारी आधिकारिक तौर पर यही कह रहे हैं कि साद के खिलाफ सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।