फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Matter regarding the uproar by councilors referred to the disciplinary committee; preparations for action underway.

Delhi NCR News: आप पार्षदों के हंगामे का मामला अनुशासन समिति को भेजा, कार्रवाई की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
आप पार्षदों के हंगामे का मामला अनुशासन समिति को भेजा, कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी सदन की बैठक में बृहस्पतिवार को हुए हंगामे के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी है। महापौर प्रवेश वाही ने सदन में अनुशासनहीनता और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले को निगम की अनुशासन समिति के पास भेज दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
महापौर ने बैठक के बाद कहा कि सदन में दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों वायु प्रदूषण और स्वच्छता पर विस्तृत चर्चा निर्धारित थी, लेकिन आप पार्षदों ने हंगामा कर कार्यवाही बाधित की। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षदों के रवैये से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची और सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ। महापौर ने इस व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने आप पार्षदों पर सदन में हंगामा करने के उद्देश्य से आने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को दिल्ली के मुद्दों और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। महापौर के मुताबिक, मामले को अनुशासन समिति के पास भेजने का उद्देश्य सदन में हुए घटनाक्रम पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है। अब समिति मामले पर विचार कर आगे की कार्रवाई तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------


व्यक्तिगत टिप्पणी और अभद्र भाषा के आरोप नाजिया दानिश ने नकारे
नई दिल्ली। एमसीडी सदन की बैठक में आप पार्षद शगुफ्ता जुबैर चौधरी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों को कांग्रेस पार्षद दल की नेता नाजिया दानिश ने खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की सत्ता से बाहर होने के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार सदन की कार्यवाही बाधित कर रही है और जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दे रही है।
नाजिया दानिश ने नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सदन में हंगामा कर कार्यवाही बाधित करते हैं और फिर गोवा चले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकुश नारंग को दिल्ली की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि सदन में जब वह अपने मुद्दे उठा रही थीं, तब भी अंकुश नारंग ने गतिरोध पैदा किया और उन्हें बोलने से रोकने का प्रयास किया। उनके मुताबिक, आप पार्षद चर्चा में हिस्सा लेने के बजाय हंगामा करते हैं, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित होती है। नाजिया ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए सदन में हुए घटनाक्रम के लिए आप के रवैये को जिम्मेदार ठहराया।
------------------

हंगामा करने वाले आप पार्षदों को दो महीने के लिए निलंबित करे निगम सदन : कपूर
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एमसीडी सदन की बैठक में बृहस्पतिवार को हुए हंगामे को शर्मनाक बताते हुए दोषी आप पार्षदों को दो महीने के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निगम सदन को इस संबंध में प्रस्ताव पारित करना चाहिए।

कपूर ने कहा कि आप पार्षदों को प्रति तिमाही 25 लाख रुपये का विकास फंड कम लग रहा है, जबकि वर्ष 2023-24 और 2024-25 में निगम की सत्ता में रहते हुए आप ने पार्षदों को पूरे साल में 25 लाख रुपये भी नहीं दिए थे। उन्होंने इसके लिए स्थायी समिति और वार्ड समितियों का गठन नहीं होने को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed