फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   matter of sending councilors to DDA, Jal Board and Dusib hangs

Delhi: डीडीए, जल बोर्ड और डूसिब में पार्षद भेजने का मामला लटका, MCD में स्थायी समिति के गठन में देरी का असर

Fri, 21 Apr 2023 07:28 AM IST
विजय पुंडीर विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Apr 2023 07:28 AM IST
सार

एमसीडी के सदन की बैठक नियमित नहीं होने के कारण डीडीए, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड व दिल्ली जल बोर्ड में पार्षदों को भेजने की पहल नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
matter of sending councilors to DDA, Jal Board and Dusib hangs
एमसीडी

विस्तार

एमसीडी की स्थायी समिति के गठन का मामला उलझने के कारण अन्य तमाम समितियों का गठन नहीं होने के साथ-साथ डीडीए, दिल्ली जल बोर्ड व दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) में पार्षदों को निर्वाचित व मनोनीत करने का मसला भी लटका हुआ है। इस कारण डीडीए व दिल्ली जल बोर्ड में एमसीडी व पार्षदों से जुड़े मुद्दे नहीं उठ पा रहे है। दरअसल, एमसीडी के सदन की बैठक नियमित नहीं होने के कारण डीडीए, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड व दिल्ली जल बोर्ड में पार्षदों को भेजने की पहल नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


एमसीडी से डीडीए, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड व दिल्ली जल बोर्ड में दो-दो पार्षदों को भेजा जाता है। डीडीए में दोनों पार्षदों को एमसीडी के सदन में चुनाव करके भेजा जाता है। इस दौरान पार्षदों की अधिक वोट प्राप्त करने वाले दो पार्षद के सदस्य चुने जाते है। इन सदस्यों का उनके पार्षद कार्यकाल तक कार्यकाल रहता है, वहीं दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड व दिल्ली जल बोर्ड में दो-दो पार्षद महापौर मनोनीत करता है। इस संबंध में सदन उनको अधिकार देता है। इन दोनों बोर्ड में सत्तापक्ष की सिफारिश के तहत महापौर पार्षदों को मनोनीत करता है। इन सदस्यों का दो साल का कार्यकाल होता है। मगर इस बार डीडीए व दो बोर्ड में पार्षदों को नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन


स्थायी समिति का मामला कोर्ट में विचाराधीन
एमसीडी के मुताबिक सदन से स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव विवादों में आने के कारण डीडीए, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड व दिल्ली जल बोर्ड में पार्षदों का भेजने का मामला लटका हुआ है। दरअसल, स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एमसीडी में दलीय स्थिति के अनुसार आम आदमी पार्टी सत्तारूढ़ है। इस कारण दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड व दिल्ली जल बोर्ड में उसके पार्षदों का मनोनीत होना तय है। महापौर आप की सिफारिश के तहत पार्षदों को मनोनीत करेगी। वहीं डीडीए में आप व भाजपा का एक-एक पार्षद जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed