{"_id":"6a998ccbcba0883d6a0263ab","slug":"matki-phod-league-season-2-to-be-held-at-yamuna-sports-complex-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-600-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा मटकी फोड़ लीग सीजन-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा मटकी फोड़ लीग सीजन-2
विज्ञापन
विज्ञापन
24 टीमें 68 मुकाबलों में दिखाएंगी दम, खेल के साथ भजन और संगीत का भी होगा संगम
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पारंपरिक मटकी फोड़ परंपरा को आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप देने वाली मटकी फोड़ लीग सीजन-2 का आयोजन 4 सितंबर को पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। आयोजन में खेल, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
मटकी फोड़ लीग में 16 लड़कों और 8 लड़कियों की कुल 24 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान कुल 68 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें प्रतिभागी मानव पिरामिड बनाकर मटकी तक पहुंचने और उसे फोड़ने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगिता में साहस, संतुलन, टीमवर्क और कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
आयोजन का शुभारंभ दोपहर 2 बजे होगा। जन्माष्टमी उत्सव के बीच आयोजित होने वाली यह लीग परंपरा और खेल भावना को नए आयाम देने का प्रयास करेगी। प्रसिद्ध गायक अशोक मस्ती, शंकर साहनी, शिवानी कश्यप और दिलबाग सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि ब्रज रत्न वंदना श्री विशेष प्रस्तुति देंगी। शैफाली बग्गा और आयुषी शेखावत की उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन