फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mastermind murdered doctor in Jangpura arrested along with his partner

दिल्ली पुलिस की दिलेरी: हजारों KM पीछा कर कातिलों को पकड़ा, रसोई में किया था डॉक्टर का कत्ल; दोनों हैं नेपाली

Thu, 04 Sep 2025 06:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

नेपाली मूल के सभी आरोपियों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में घरों में सेंधमारी के लिए गिरोह बनाया। आरोपी नेपाली महिलाओं को घरों में नौकरानियों के रूप में काम करने के लिए भेजते थे। फिर वह रेकी कर अन्य आरोपियों को बता देती थी। 

विज्ञापन
mastermind murdered doctor in Jangpura arrested along with his partner
दिल्ली पुलिस ने हत्यारों को 3000 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा - फोटो : Chatgpt

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा में डॉक्टर की हत्या करने वाले वारदात के मास्टरमाइंड को साथी समेत गिरफ्तार किया है। इस वारदात में शामिल सभी आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। मास्टरमाइंड प्रेम बहादुर नेपाली उर्फ देवराज उर्फ देव सिंह (42) व उसके साथी पंकज नरजारी (30) को करीब 3000 किमी पीछा कर भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तार पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। इनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं और इनमें भगोड़ा घोषित हो रखे हैं। आरोपी नेपाली मूल की महिला को रेकी के लिए नौकरानी के काम पर रखवाते थे।

विज्ञापन

रसोई में की थी डॉक्टर की हत्या
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन में 10 मई, 2024 को शाम लगभग 6.50 बजे जनरल फिजिशियन डॉ. योगेश चंद्र पॉल (63) की उनके आवास में रसोई में हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने से घर की नौकरानी वारदात में शामिल पाई गई। वारदात के मास्टरमाइंड प्रेम बहादुर नेपाली उर्फ देवराज उर्फ देव सिंह पुत्र सोम बहादुर नेपाली पहचान होने से बचता रहा। वह आरोपी पंकज नरजारी के साथ फरार था। दिल्ली पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पंकज ठकरान व एएसआई अजय की टीम इनकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा से किए गए गिरफ्तार
पुलिस टीम ने बिहार और उत्तर प्रदेश में कई छापे मारे गए और अंतत: लगभग 3000 किलोमीटर की तलाशी के बाद दोनों आरोपियों सोनितपुर, असम निवासी आरोपी पंकज नरजारी और नया बस्ती, जिला- चितवन, नेपाल निवासी प्रेम बहादुर नेपाली उर्फ देवराज उर्फ देव सिंह पुत्र सोम बहादुर नेपाली को दुधवा राष्ट्रीय उद्यान और नेपाल के धनगढ़ी सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

ऐसे तैयार हुई साजिश
चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी विष्णुस्वरूप अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातें करता था। वह प्रेम बहादुर नेपाली के संपर्क में आया। इन लोगों ने मृतक डॉ. योगेश चंद्र पॉल (63) के दिल्ली के घर पर काम करने वाली नौकरानी बसंती ने अन्य आरोपी भीम की पत्नी वर्षा रावत को घर में बड़ी मात्रा में नकदी और सोने की जानकारी दी। यह जानकारी विष्णु स्वरूप तक पहुंची। इसने अपने साथियों हिमांशु और आकाश के साथ मिलकर डकैती करने की साजिश रची। बाद में प्रेम बहादुर को शामिल किया। प्रेम बहादुर ने पंकज नरजारी को भी शामिल किया।

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने घर क्लिनिक और डॉ. नीना पॉल (पीड़ित की पत्नी) की रेकी की। इसके बाद 10 मई, 2024 को पंकज नरजारी और अन्य लोग जबरन घर में घुस गए। उस समय वह घर में अकेले थे। आरोपियों ने डॉ. पॉल को पकड़ कर बांध दिया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके आरोपी नकदी व जेवराहत लूटकर ले गए। हिमांशु, आकाश, विष्णुस्वरूप और बसंती पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। भीम और वर्षा अभी भी फरार हैं।

ऐसे करते थे वारदात
नेपाली मूल के सभी आरोपियों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में घरों में सेंधमारी के लिए गिरोह बनाया। आरोपी नेपाली महिलाओं को घरों में नौकरानियों के रूप में काम करने के लिए भेजते थे। फिर वह रेकी कर अन्य आरोपियों को बता देती थी। वारदात के बाद, वे भारत छोड़कर अधिकांशत: नेपाल में छिप जाते हैं। डॉक्टर के यहां वारदात के लिए आरोपी बसंती को नौकरानी के रूप में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed