फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   massive traffic jams in kisan rally at delhi

दिल्लीवासियों पर भारी पड़ी किसानों की रैली, दिनभर लगा रहा ट्रैफिक जाम

Wed, 05 Sep 2018 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
massive traffic jams in kisan rally at delhi
delhi traffic

किसान-मजदूर रैली के चलते बुधवार को नई दिल्ली व मध्य दिल्ली की रफ्तार थम गई। वाहन रेंगते नजर आए। नई दिल्ली में लग रहा था, जैसे सड़कों पर वाहन पार्क कर दिए गए हों। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को जहां नई दिल्ली में कुछ मार्ग बंद करने पड़े तो कुछ मार्गों से ट्रैफिक परिवर्तित करना पड़ा। नई दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिनभर जाम खुलवाने में मशक्कत करते दिखाई दिए। बारिश के चलते दिल्ली के अन्य इलाकों में जाम लगा था।
विज्ञापन


रामलीला मैदान से सैकड़ों लोग बुधवार सुबह से ही संसद मार्ग पहुंचने लगे थे। किसानों व मजूदरों का दिनभर संसद मार्ग पर आना लगा रहा। नौ बजते-बजते जाम लगना शुरू हो गया। नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में सुबह से ही वाहन रेंगने पर मजबूर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों की कड़ी मशक्कत भी काम नहीं आई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी कर लोगों को कनॉट प्लेस, नई दिल्ली न आने की सलाह दी थी, मगर इस पर लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

इन जगहों से हुआ मार्ग परिवर्तित

massive traffic jams in kisan rally at delhi
delhi traffic

प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए संसद मार्ग, जंतर-मंतर, जनपथ की तरफ आने वाले मार्गों, कनॉट प्लेस, रणजीत फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया था। इससे पूरे कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, तिलक मार्ग, जनपथ, केजी मार्ग, इंडिया गेट, मथुरा रोड आदि जगहों पर दिनभर जाम रहा।

काफी प्रदर्शनकारी भैरो मंदिर, पुराना किला, तिलक ब्रिज और सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आते दिखाई दिए। इस कारण इन मार्गों पर भी जाम लग गया। दक्षिण दिल्ली के नई दिल्ली से सटे इलाकों में भी जाम था। नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में बुधवार शाम तक जाम की स्थित रही। नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में बुरा हाल था।  

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली गेट, पहाड़गंज चौक, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ व कॉपरनिकस मार्ग से ट्रैफिक को परिवर्तित किया गया था। 

जलभराव भी बना जाम का कारण
बारिश के चलते राजधानी में कई जगहों पर जलभराव हो गया था। इस कारण उत्तम नगर, नजफगढ़ रोड, दिल्ली कैंट, तिलक नगर, धौला कुआं, पंजाबी बाग क्लब रोड, रानी बाग, आजादपुर, भीकाजी कामा प्लेस, अरबिंदो मार्ग, साउथ एक्स, लाला लाजपतनगर, आश्रम, सराय कालेखां, एनएच-24, शाहदरा और मयूर विहार आदि जगह जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed