{"_id":"5bdc49cbbdec22697f680625","slug":"massive-fire-in-shoes-factory-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते की फोम बनाने वाली कंपनी के गोदाम में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते की फोम बनाने वाली कंपनी के गोदाम में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने किया काबू
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 02 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
messive fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बेहरामपुर स्थित जूते की फोम बनाने वाली कंपनी जेस्मीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दस गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। कंपनी कर्मचारियों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें ऊपर तक जा रही थी। फायर स्टेशन अधिकारी सत्यवान सामरीवाल ने बताया कि बेहरामपुर स्थित जेस्मीन नीटिंग कंपनी में जूते की जाली व फोम तैयार किया जाता है और आग कंपनी के गोदाम में लगी थी।
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी के मालिक प्रवीण बहल ने बताया कि आग किस कारण लगी इस बारे में पता नहीं है। कितने का माल जला है इस बारे में अभी कोई गणना नहीं की है। कंपनी के कर्मचारियों की मदद से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया।