फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Massive fire breaks out in school bus in Delhi s Rohini Sector 7 area

Delhi Fire: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर सात में स्कूली बस बनी आग का गोला, सवार थे 21 बच्चे, कोई हताहत नहीं

Thu, 21 Jul 2022 03:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली
अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Jul 2022 03:37 PM IST
सार

बाल भारती पब्लिक स्कूल से 21 बच्चों को लेकर घर जा रही एक मिनी बस में अचानक आग लग गई। जलने की बदबू आते ही चालक ने स्थिति को भांपते हुए बस बीच सड़क पर रोक दी और तेजी दिखाते हुए सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चों को दूर करने के बाद आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Massive fire breaks out in school bus in Delhi s Rohini Sector 7 area
धूं-धंकर जलती स्कूली बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में रोहिणी जिले के सेक्टर-सात इलाके में गुरुवार दोपहर चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। बाल भारती पब्लिक स्कूल से 21 बच्चों को लेकर घर जा रही एक मिनी बस में अचानक आग लग गई। जलने की बदबू आते ही चालक ने स्थिति को भांपते हुए बस बीच सड़क पर रोक दी और तेजी दिखाते हुए सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चों को दूर करने के बाद आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने में नाकाम होने के बाद पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे के दौरान मिनी बस के करीब खड़ी एक वैगनआर कार और एक मारुति एक्सएल 6 कार को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मिनी बस में आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर 2.21 बजे सेक्टर सात रोहिणी के साईं बाबा मंदिर टी पॉइंट के पास बच्चों की स्कूल बस में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही नार्थ रोहिणी थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक बस चालक पूंठ गांव निवासी संजय सौलंकी बस में मौजूद 21 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल चुके थे। बस के पास खड़ी दो कारों में भी आग फैल चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने बस के आसपास मौजूद लोगों को दूर किया।
विज्ञापन


इसी बीच दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्चों को सही सलामत पाकर राहत की सांस ली। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि बस में सवार सभी बच्चे रोहिणी के आसपास के रहने वाले थे और रोहिणी स्थित बाल भारती स्कूल में पढ़ते हैं। छुट्टी होने के बाद चालक बच्चों को घर पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बस स्कूल की नहीं थी। बच्चों के परिजनों ने बस को किराए पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की खामियों की जांच में जुटी पुलिस 
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बस में सीएनजी किट लगी थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बस में अवैध सीएनजी किट तो नहीं लगी थी। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बस का फिटनेस सार्टिफिकेट था या नहीं। साथ ही पुलिस तकनीकी जांच करवाकर बस में आग लगने के कारणों की भी जांच कर रही है।

बदबू की अनदेखी से हो सकता था बड़ा हादसा
चालक ने बताया कि रोहिणी सात इलाके में बस चलाने के दौरान उसे किसी चीज के जलने की बदबू आई। अचानक उसने बस को वहीं रोक दिया और भागकर बच्चों को बस से उतारने लगा। इस दौरान जलने की बदबू तेज हो गई और बस के इंजन के निचले भाग से घुंआ निकालने लगा। बच्चों को बस से निकालने के बाद सभी को बस से दूर जाने के लिए कहा। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर 21 बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी दौरान बस से आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने बताया कि बस को ऐसी स्थिति में अगर वह कुछ दूर और ले जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने बस पर पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सके। 


हादसे से सदमे में बच्चे और उनके परिजन
हादसे के बाद बच्चे और मौके पर पहुंचे उनके परिवार वाले घटना से काफी सदमे में थे। कोई भी बातचीत करने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन उनके चेहरे का हावभाव देखकर लग रहा था कि वह हादसे को लेकर काफी डरे सहमे हैं। लेकिन उसके चेहरे पर एक सुकून भी था कि हादसे में सभी बच्चे को सुरक्षित निकाल लिए गए। वह आपस में बातचीत कर चालक के काम की सराहना कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed