गुरुग्राम: मानेसर स्थित मारुति कंपनी का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, 15 मई को आया था कार्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। कंपनी ने बताया कि बीते शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। कर्मचारी शहर के ही एक कंटेनमेंट जोन का निवासी है, जो पिछले 15 मई को आखिरी बार कंपनी के प्लांट में गया था।
स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी नहीं दी थी, लेकिन बाद में विभागीय अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की। कंपनी प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके संपर्क में रहने वाले अन्य कर्मचारियों की जांच की जा रही है। हालांकि, इससे प्लांट के संचालन में कोई फर्क नहीं पड़ा है और पहले की तरह की कार्य चल रहा है।
बता दें कि करीब 50 दिन तक बंद रहने के बाद हाल ही में मारुति सुजुकी के प्लांट को दोबारा से शुरू किया गया है। कंपनी प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई को कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसे फौरन कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
कंपनी की तरफ से कर्मचारी को हर संभव स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, इस बात की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है कि कोरोना पीड़ित कर्मचारी के संपर्क में और कितने लोग आए हैं। कंपनी की तरफ से जिला प्रशासन को भी कर्मचारी के कोरोना पीड़ित होने की जानकारी दे दी गई है।
An employee at the company’s Manesar plant tested positive for COVID19 on May 22. His last attendance at the plant was on 15th May. The employee has been admitted to a hospital and his condition is stable: Maruti Suzuki India Limited
— ANI (@ANI) May 24, 2020