{"_id":"5d44b4d58ebc3e6cbe42ad7d","slug":"martyred-soldiers-wives-will-get-a-flat-for-seven-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की पत्नियों को सात लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट, डीडीए ने मांगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की पत्नियों को सात लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट, डीडीए ने मांगे ऑनलाइन आवेदन
Sat, 03 Aug 2019 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
फ्लैट्स
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुक्रवार को शहीद जवानों की पत्नियों के लिए सस्ते फ्लैट की घोषणा करते हुए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। रोहिणी और नरेला इलाके में डीडीए महज सात लाख रुपये की कीमत में वन बेडरूम फ्लैट उपलब्ध कराएगी। हालांकि इन छोटे फ्लैट की संख्या करीब एक हजार होने के कारण इस योजना को पहले आओ पहले पाओ से जोड़ा गया है।
डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि युद्ध में शहीद जवानों की पत्नी के अलावा वीरता पुरस्कार पाने वाले, युद्ध में घायल होने वाले, अर्धसैनिक बलों के जवान भी इन फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में आवेदक को अपने सैन्य या अर्धसैनिक बल से जुड़े होने के साक्ष्य भी देने पड़ सकते हैं।
डीडीए के अनुसार एक बेडरूम वाला फ्लैट सिर्फ सात लाख रुपये में आवंटित किया जाएगा और कंवर्जन चार्ज के रूप में 20,080 रुपये अलग से लिए जाएंगे। ये फ्लैट रोहिणी के सेक्टर-34, 35 और नरेला के सेक्टर जी 2 और जी 8 में स्थित हैं। फ्लैट का क्षेत्रफल 33.2 वर्गमीटर से लेकर 33.8 वर्गमीटर तक है। डीडीए का कहना है कि अगर कोई आवेदन से पहले फ्लैट की जांच करना चाहे तो वह ऐसा कर सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए डीडीए ने दोनों इलाकों में एक एक अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी को तैनात किया है। इतना ही नहीं आवेदक को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी लाभ मिल सकता है।
बताया जा रहा है कि वन बेडरूम फ्लैट की अनुमानित कीमत इस समय करीब 15 लाख रुपये के आसपास है जिस पर छूट देने के बाद डीडीए की ओर से कीमत 14 लाख रुपये रखी गई। लेकिन प्राधिकरण ने इन्हें लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध करा रहा है।