फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   married woman raped by two close one

नारी निकेतन की लड़की की शादी करवाकर बनाया शिकार

Sun, 14 Feb 2016 03:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 14 Feb 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
married woman raped by two close one

सोहना क्षेत्र में ऑटो ड्राइवर की पत्नी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दो साल पहले जिन लोगों ने लड़की की शादी करायी थी, उन्हीं पर उसके दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


नारी निकेतन से आई एक लड़की का करीब दो साल पहले दो लोगों ने एक ऑटो ड्राइवर से विवाह करवाया था। शुक्रवार को ऑटो ड्राइवर अपने काम से कहीं गया था। इसी बीच लड़की की शादी करवाने वाले सतीश और जतिन उसके घर पहुंचे गए।

विज्ञापन


आरोप है कि उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर घटना का खुलासा हुआ। सोहना थाना पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि ऑटो चालक किशोर के जानकार सतीश व जतिन दो साल पहले उसका विवाह कराया था। शुक्रवार को दोनों बाइक से उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर वह नहीं था। इस दौरान उनकी ओर से घर में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला ने इसका विरोध किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी अपनी मोटर साइकि ल वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।


सोहना थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर दोंनो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed