फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married woman had been held hostage for three days raped.

शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर तीन दिन तक करता रहा रेप

Fri, 24 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 24 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman had been held hostage for three days raped.

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने दिल्ली में एक कमरे में बंधक बनाकर महिला से तीन दिन तक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का मायका दिल्ली में है और पड़ोसी युवक वहीं पर नौकरी करता है।

महिला ने मायके जाने की इच्छा जताई तो पति ने पड़ोसी युवक के साथ दिल्ली चले जाने की बात कही। युवक के साथ महिला दिल्ली के लिए चली गई।

काम बताकर महिला को कमरे पर लेकर गया

Married woman had been held hostage for three days raped.

आरोप है कि युवक कुछ देर का काम बताकर महिला को कमरे पर लेकर गया और बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी और ससुराल आकर पति को पूरी घटना के बारे में बताया।

पति ने कोतवाली में जाकर आरोपी युवक नसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रात में ही युवक की तलाश की और गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ अजय कुमार का कहना है कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया जल्द ही मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed