फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married woman filed case against five including husband and father in law under dowry and harassment In Palwal

ससुराल नहीं ये नरक है: महिला बोली- पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, ससुर करता रहा दुष्कर्म, यहीं न रुके ये सब

Tue, 13 Jun 2023 04:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल)
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Jun 2023 04:46 PM IST
सार

शिकायत में में महिला ने बताया कि उसका पति नशे का सेवन करता है और उसके साथ मारपीट कर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनता है। उसके मना करने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देता है।

विज्ञापन
Married woman filed case against five including husband and father in law under dowry and harassment In Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले के होडल में मुंडकटी थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर थाना अंतर्गत गांव निवासी एक महिला की शिकायत पर पति, ससुर, सास सहित पांच के खिलाफ दहेज मांगने, अप्राकृतिक यौन संबंध, दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित महिला ने अदालत को बताया कि उसके पिता ने 2015 में उसकी शादी मुंडकटी थानांतर्गत गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार उसके पिता ने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन उसके ससुरालीजन दहेज में बुलेट बाइक व एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर यातनाएं देते रहे और एक दिन घर से बाहर निकाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पंचायती तौर पर सुलहनामा हो गया। शिकायत में बताया कि उसका पति नशे का सेवन करता है और उसके साथ मारपीट कर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनता है। उसके मना करने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देता है। 15 फरवरी 2020 को उसके परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसका ससुर बाथरूम में घुस गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

जब उसने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उसने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में बताया कि लगभग दो महीने बाद ससुर ने उसके साथ दोबारा से दुष्कर्म किया। 

2021 में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई। शिकायत में बताया कि आठ मार्च 2021 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत उसने मुंडकटी थाना पुलिस को दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

बाद में पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद मुंडकटी थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति राहुल, सास विमला, ससुर वीरेंद्र सहित साक्षी व शिक्षा ननदों के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी, दहेज मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed