फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married woman filed a case of harassment on her in laws in Ghaziabad s Dasna

विवाहिता की आपबीती: शादी के बाद से ही ससुराली ढहाने लगे जुल्म, ताने दिए तो किसी ने पीटा... इतने से भी न भरा जी

Mon, 26 Jun 2023 09:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Jun 2023 09:58 PM IST
सार

मामले में महिला ने पति रोहित, सास पार्वती देवी, ससुर रतन राम व जेठ रतन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Married woman filed a case of harassment on her in laws in Ghaziabad s Dasna
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के डासना निवासी अनुराधा ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों ने एक दिन इतनी पिटाई की कि हाथ तोड़ दिया और घर से निकाल दिया।

विज्ञापन

पीड़िता अनुराधा का कहना है कि 2020 में दिल्ली नार्थ वेस्ट के सुलेमान नगर के रहने वाले रोहित आर्या के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग के लिए ताना देना और पिटाई करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 2021 में उन्होंने पुत्री को जन्म दिया और इसका पूरा खर्च उनके पिता ने उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी पैदा होने पर उनकी पिटाई की और फिर मायके में छोड़ दिया। इसके बाद मायके पहुंचकर उनकी पिटाई हाथ की हड्डी तोड़ दी। मामले में उन्होंने पति रोहित, सास पार्वती देवी, ससुर रतन राम व जेठ रतन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed