फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   married couple caught in selling illegal alcohol, 31 cases are filed against then in seventeen years

नरेला में शराब बेचते पकड़े गए पति-पत्नी पर 31 केस दर्ज...

Wed, 13 Dec 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
married couple caught in selling illegal alcohol, 31 cases are filed against then in seventeen years

बाहरी जिले में अवैध शराब की खुफिया जानकारी जुटाने, शराब के परिवहन व बिक्री पर नजर रखने की जिम्मेदारी आबकारी विभाग (एक्साइज) के महज पांच अधिकारियों पर है। कर्मचारियों की कमी के चलते ही विभाग अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने में असमर्थ है।

विज्ञापन


दिल्ली आबकारी विभाग की ओर से यह जानकारी दिल्ली महिला आयोग को दी गई है। विभाग ने कहा कि नरेला में महिला के कपड़े फाड़ने व अवैध रूप से शराब बेचते पकड़े गए पति-पत्नी के खिलाफ 17 साल में 31 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


बीते सप्ताह नरेला में शराब पकड़वाने में सहायता करने वाली एक महिला पर हमला व अर्धनग्न करने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने डीसीपी रोहिणी व आबकारी विभाग को समन भेजकर 12 दिसंबर को तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने आयोग को सूचित किया कि विभाग ने बीते पांच साल में नरेला से 47 वाहनों को जब्त किया है। छोटे वाहनों द्वारा बॉर्डर से सटे खेतों के रास्ते नाबालिगों और महिलाओं को शराब की तस्करी के लिए माफिया द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।

वहीं इस मामले में डीसीपी रोहिणी ने जवाब देने के लिए और समय मांगा। आयोग ने डीसीपी रोहिणी को दो दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आबकारी विभाग के जवाब के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।

हमले की शिकार कार्यकर्ता को आज मिलेगी छुट्टी

married couple caught in selling illegal alcohol, 31 cases are filed against then in seventeen years

उन्होंने कहा कि बीते 17 सालों में कई मामले दर्ज होने और पुलिस को इनके आरोपी प्रवृति का पता होने के बावजूद उनकी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए आखिर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया। इस मामले मेें उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अध्यक्ष मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आबकारी विभाग ने बताया है कि नरेला में जो पति-पत्नी शराब बेचते पकड़े गए और जिन्होंने हमला किया है, उन पर 17 साल में 31 केस दर्ज हैैं। इस मामले पर पुलिस ने अब तक मकोका क्यों नहीं लगाया। पुलिस पर भी हमला किया गया और कोई एफआईआर नहीं हुई।

शराब माफिया के हमले का शिकार हुई दिल्ली महिला आयोग की कार्यकर्ता को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हम सब राजघाट पर मिलकर उस महिला के साथ नरेला जाएंगे। गुंडागर्दी से डरेंगे नहीं और अवैध शराब बंद कराके रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed