फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Marriage breaks to take LLB Admission

नहीं मिला LLB में एडमिशन, टूट गई शादी

Wed, 18 Mar 2015 11:35 AM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
Marriage breaks to take LLB Admission

गाजियाबाद के मुरादनगर हाईवे 58 पर मोरटा स्थित रिलायबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की प्रबंध समिति द्वारा एलएलबी में एडमिशन दिलाने के नाम पर पंद्रह हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। सीओ सदर के आदेश पर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन समेत प्रबंध समिति के छह लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


वहीं, छात्रा के पिता का आरोप है कि एलएलबी में एडमिशन नहीं मिलने की जानकारी होने पर लड़के वालों ने भी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया। गाजियाबाद बाबा नगर निवासी रीतू राजपूत पुत्री ज्ञानचंद ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में रिलायबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में एलएलबी प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया था।
विज्ञापन


संस्थान ने 15 हजार रुपये एडमिशन फीस के नाम पर उनसे लिए थे। बाद में लाइब्रेरी कार्ड और आईडी कार्ड भी जारी किया था। दिसंबर में रीतू ने परीक्षा के दौरान अपना एडमिट कार्ड मांगा तो संस्थान ने तकनीकी खराबी बताकर उसे टरका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के वालों ने भी मुंह मोड़ा

Marriage breaks to take LLB Admission

छात्रा के कई बार चक्कर काटने के बाद मैनेजमेंट ने कहा कि उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, इसी कारण उसका एडमिट कार्ड नहीं आया है। पीड़िता ने इसकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर जिलाधिकारी, एसएसपी और सीओ सदर से गुहार लगाई। सीओ सदर ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि रिलायबल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एसपी गोयल, अध्यक्ष अनुज गोयल, निदेशक पूनम गोयल, एचओडी अबुलेश, एडिशनल निदेशक बीएस यादव और जितेंद्र गोयल के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संस्थान के निदेशक पूनम गोयल का कहना है कि छात्रा के आरोप निराधार हैं। तीन माह से फीस वापसी का चेक बना रखा है। छात्रा चेक लेने ही नहीं आयी।

छात्रा के पिता ज्ञानचंद का कहना है कि तीन माह पूर्व दिल्ली के एक युवक से बेटी का रिश्ता तय हुआ था। मगर जब ससुराल वालों को पता चला कि बेटी का एडमिशन एलएलबी में नहीं हुआ है तो उन्होंने रिश्ता ही तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed