{"_id":"6aa15f1ca8ef2b4b4a01d6e2","slug":"markets-are-ready-to-welcome-ganpati-bappa-with-business-worth-crores-expected-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154192-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गणपति बप्पा के स्वागत को बाजार तैयार करोड़ों के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गणपति बप्पा के स्वागत को बाजार तैयार करोड़ों के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी से पहले दिल्ली के बाजारों में रौनक, बिक्री में वृद्धि की उम्मीद
सनी सिंह
नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी से पहले दिल्ली के बाजार सज गए हैं। गणेश प्रतिमाओं और पूजा सामग्री की मांग बढ़ गई है। कारोबारियों को इस बार पिछले साल से बेहतर बिक्री की उम्मीद है।
ग्राहक गणेश प्रतिमाओं की बुकिंग और खरीदारी कर रहे हैं। घरों के लिए छोटी प्रतिमाएं पसंद की जा रही हैं। सोसायटियों और सार्वजनिक आयोजनों के लिए बड़ी प्रतिमाओं की मांग है। दिल्ली में एक फीट की प्रतिमा 1000 से 2500 रुपये में मिल रही है। सात फीट तक की प्रतिमाएं 30 से 60 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। पूजा सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी है। लोग रोली, चावल, मौली और अगरबत्ती खरीद रहे हैं। पूजा थाली सेट 200 से 500 रुपये में उपलब्ध है।
मोदक और सजावटी सामान की मांग
गणेशोत्सव के कारण मिठाई कारोबार में भी तेजी है। दुकानदार अलग-अलग स्वाद के मोदक बना रहे हैं। साधारण मोदक 150 से 250 रुपये और ड्रायफ्रूट मोदक 500 से 900 रुपये तक बिक रहा है। घरों और पंडालों की सजावट के लिए भी खरीदारी हो रही है। तोरण, फूल माला और फेयरी लाइट की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
-- -बॉक्स-- --
गणपति प्रतिमा
एक फीट : 1000 से 2500 रुपये
तीन फीट : 5000 से 10000 रुपये
पांच फीट : 14000 से 26000 रुपये
सात फीट : 30000 से 60000 रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मोदक
साधारण 250 ग्राम : 150 से 250 रुपये
ड्रायफ्रूट 500 ग्राम : 500 से 900 रुपये
प्रीमियम एक किलो : 900 से 1600 रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पूजा सामग्री
पूजा थाली : 200 से 500 रुपये
गणपति पूजा किट : 150 से 350 रुपये
कपूर : 100 से 265 रुपये
पंचमेवा 100 ग्राम : 80 से 180 रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सजावट
तोरण : 100 से 400 रुपये
फूल माला : 50 से 200 रुपये
फेयरी लाइट : 150 से 500 रुपये
बैकड्रॉप : 400 से 1000 रुपये
फूलों का बैकड्रॉप : 3500 से 8000 रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या कहते हैं कारोबारी
-इस बार ग्राहक पहले से पूछताछ कर रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है। गणेश चतुर्थी से दो-तीन दिन पहले बिक्री में तेजी आएगी।
-रवि मूर्ति कारोबारी
-गणपति उत्सव के लिए ग्राहक अलग से पूजा का सामान खरीद रहे हैं। अभी शुरुआत है लेकिन मांग लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
-अमित कुमार, पूजा सामग्री कारोबारी
-मोदक की मांग गणेश चतुर्थी के आसपास सबसे ज्यादा रहती है। इस बार ग्राहकों की पूछताछ पहले शुरू हो गई है। हमें अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
-संजय, मिठाई कारोबारी
-गणपति के लिए लोग घर की सजावट का सामान भी ले रहे हैं। इस बार अलग-अलग बजट के सामान की मांग है। त्योहार नजदीक आने पर बिक्री और तेज होगी।
-राजेश, सजावटी सामान विक्रेता