{"_id":"e9e5b56c65c86bee0c1458aeca45c687","slug":"marketing-exwcutive-did-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की साड़ी से बनाया फंदा और दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की साड़ी से बनाया फंदा और दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 18 May 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-31 क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। मृतक नोएडा की एक कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य करता था।
विज्ञापन
रविवार सुबह उसका शव कमरे में मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
घटना थाना सेक्टर-31 की है, यहां करीब 35 वर्षीय सुरेंद्र तिवारी मकान नंबर 338 की दूसरी मंजिल पर किराए में रहता था। उसके साथ पत्नी व दो बच्चे भी रहते हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि सुरेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के पुरेसीतल गांव का निवासी था। 13 मई को गांव में उसके परिवार में किसी की शादी थी, वह पत्नी व बच्चों सहित वहां गया हुआ था, लेकिन वहां से 16 मई की रात को अकेला वापस आ गया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह गांव से उसका साला व अन्य लोग वापस आए तो कमरा अंदर से बंद पाया, उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो सुरेंद्र को साड़ी से पंखे पर लटका हुआ पाया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।
जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि शुरूआती जांच में परिजनों ने किसी प्रकार के झगड़े या तनाव की बात से इनकार किया है। सुरेंद्र अपने जॉब के कारण परिवार से पहले लौट आया था, शादी में उसके साथ किसी का कोई झगड़ा नहीं हुआ था। माता-पिता के आने के बाद सुरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।