फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   marathon in faridabad on 23rd feb.

ग्रीन एंड क्लीन सिटी मैराथन 23 को

Mon, 17 Feb 2014 06:57 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 17 Feb 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
marathon in faridabad on 23rd feb.

रन फॉर ग्रीन एंड क्लीन थीम पर फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) और जिला प्रशासन की ओर से 23 तारीख को आयोजित होने वाली मैराथन के लिए अब तक 4000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन की तारीख एक दिन और बढ़ाकर मंगलवार शाम तक कर दी गई है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, अंजुम चोपड़ा और शहर के अर्जुन व भीम अवार्डियों का आना तय हो गया है। लेकिन ओलंपियन मिल्खा सिंह, क्रिकेटर कपिलदेव व शूटर गगन नारंग नहीं आएंगे।
विज्ञापन


मैराथन का रूट जिला खेल परिसर से शुरू होकर शहर के सेक्टर-14, 15, 16, 17 से वापस होते हुए खेल परिसर तक तय किया गया है।

यह मैराथन अलग-अलग आयु और क्षमता के अनुसार तीन से 10 किलोमीटर तक के तीन वर्ग में होगी। एफआईए के प्रधान डॉ. एसके गोयल ने बताया कि मैराथन हर साल 20 से 29 फरवरी के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मकसद शहर को सुंदर बनाना और लोगों की सेहत ठीक रखना है। आयोजन समिति के चेयरमैन सतीश देव जैन व एफआईए के कार्यकारी निदेशक शैलेंद्र कपूर ने बताया कि दौड़ में लगभग 10 हजार लोगों के शिरकत करने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed