फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many troubles before bjp delhi chief satish upadhyay

आसान नहीं होगी भाजपा के नए मुखिया की राह

Wed, 09 Jul 2014 11:22 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
many troubles before bjp delhi chief satish upadhyay

दिल्ली की राजनीति में अपना पांव जमाना नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए आसान नहीं होगा। उनके सामने जहां अपने पार्टी के नेताओं की गुटबाजी को कुंद करने की चुनौती होगी वहीं, आम आदमी पार्टी के आधार को भी खत्म करना अहम होगा।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से सामंजस्य भी बिठाना होगा। वहीं दिल्ली की राजनीति में हावी पंजाबी और वैश्य नेताओं की चुनौती भी झेलनी होगी।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सतीश उपाध्याय को अध्यक्ष की कुर्सी सौंप कर दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल किया है।

क्यों आसान नहीं है सतीश की राह?

many troubles before bjp delhi chief satish upadhyay

बीजेपी ने इस बार परंपरा से अलग हटकर एक प्रयोग किया गया है। प्रयोग कितना सफल होता है यह तो वक्त की बात है, लेकिन दिल्ली के ताजा राजनीतिक परिपेक्ष में पार्षद से अध्यक्ष बने सतीश की राह आसान नहीं है।

हालांकि सतीश के पास अनुभव की कमी नहीं है। उन्हें संगठन चलाने का अनुभव है। पार्टी में वह युवा मोर्चा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मीडिया प्रमुख भी रह चुके हैं लेकिन कार्यकर्ताओं में जान फूंकना मेहनत का काम होगा।
 
उन्हें संगठन की मजबूती के लिए एक अच्टी टीम तैयार करनी पड़ेगी। प्रदेश कार्यकारिणी जिसमें महामंत्री, मंत्री, उपाध्यक्ष, मोर्चा का गठन भी करना आसान नहीं होगा क्योंकि जिसे पद नहीं मिलेगा वही मुखालफत में झंडा बुलंद कर देगा और गुटबाजी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षवर्धन भी नहीं झेल पाए ये चुनौती

many troubles before bjp delhi chief satish upadhyay

बता दें कि इसी गुटबाजी के डर से डॉ. हर्षवर्धन जब अध्यक्ष बने तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की टीम को तोड़ नहीं सके और अपनी तरफ से कोई नई कार्यकारिणी का ऐलान नहीं कर सके।

अब देखना होगा कि सतीश नये चेहरों को अपनी टीम में शामिल करते हैं या पिछले अध्यक्ष की टीम के साथ ही मिलजुल कर काम करते है। उधर, अपने विपक्षियों की चाल को भी समझने की जरूरत होगी।

नए प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा- 'छात्र राजनीति से उठकर आया व्यक्ति आज प्रदेश अध्यक्ष है। मैं सभी बड़े छोटे पार्टी नेताओं, कार्यकर्त्ताओं को सम्मानपूर्वक साथ लेकर कार्य करूंगा। गैर राजनैतिक परिवार से आया हूं और सभी वर्ग को साथ लेकर चलूंगा। आम आदमी पार्टी मेरे सामने कोई चुनौती नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed