{"_id":"58eba0004f1c1b462dcf51c9","slug":"many-trains-late-due-to-violence-with-gateman-in-palwal-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन के साथ चाकूबाजी, आउटर पर खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन के साथ चाकूबाजी, आउटर पर खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन के साथ हुई चाकूबाजी की घटना से राजधानी समेत कई ट्रेनों के पहिये थम गए। फाटक बंद न होने के कारण ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
कई ट्रेनें फाटक के पहले आउटर पर 20 से 25 मिनट तक रुकी रहीं। ऐसे में ट्रेनों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि पीकआवर्स होने के कारण फरीदाबाद होते हुए मथुरा की ओर आने वाली ट्रेनों की लाइन लग गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार की शाम पलवल रसूलपुर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन पूरण सिंह को गेट बंद करने को लेकर हुए विवाद में कार सवार बदमाशों ने चाकुओं से हमलाकर घायल कर दिया था। इस घटना में दो ट्रैक मैन मंजूर खान और जगदीश को भी चोटें आई थी। चाकू से घायल होने के कारण पूरण सिंह गेट नहीं बंद कर पाया।
विज्ञापन
ये ट्रेनें हुई लेट
train
डिप्टी एसएस संजय राघव ने बताया कि घटना से फरीदाबाद होते हुए हजरत निजामुद्दीन से चलकर चेन्नई सेंट्रल को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से रायगढ़ जाने वाली गोडवाना एक्सप्रेस, अमरावती एक्सप्रेस समेत कई माल गाड़ियों को आउटर पर ही रोकना पड़ा।
गेट पर जीआरपी और सिविल पुलिस के पहुंचने और किसी तरह गेट बंद होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाया।
गेट पर जीआरपी और सिविल पुलिस के पहुंचने और किसी तरह गेट बंद होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाया।