फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many trains late due to violence with gateman in palwal faridabad

रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन के साथ चाकूबाजी, आउटर पर खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस

Tue, 11 Apr 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
many trains late due to violence with gateman in palwal faridabad
train

पलवल के रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन के साथ हुई चाकूबाजी की घटना से राजधानी समेत कई ट्रेनों के पहिये थम गए।  फाटक बंद न होने के कारण ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


कई ट्रेनें फाटक के पहले आउटर पर 20 से 25 मिनट तक रुकी रहीं। ऐसे में ट्रेनों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि पीकआवर्स होने के कारण फरीदाबाद होते हुए मथुरा की ओर आने वाली ट्रेनों की लाइन लग गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की शाम पलवल रसूलपुर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन पूरण सिंह को गेट बंद करने को लेकर हुए विवाद में कार सवार बदमाशों ने चाकुओं से हमलाकर घायल कर दिया था। इस घटना में दो ट्रैक मैन मंजूर खान और जगदीश को भी चोटें आई थी। चाकू से घायल होने के कारण पूरण सिंह गेट नहीं बंद कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हुई लेट

many trains late due to violence with gateman in palwal faridabad
train
डिप्टी एसएस संजय राघव ने बताया कि घटना से फरीदाबाद होते हुए हजरत निजामुद्दीन से चलकर चेन्नई सेंट्रल को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से रायगढ़ जाने वाली गोडवाना एक्सप्रेस, अमरावती एक्सप्रेस समेत कई माल गाड़ियों को आउटर पर ही रोकना पड़ा। 

गेट पर जीआरपी और सिविल पुलिस के पहुंचने और किसी तरह गेट बंद होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed