फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many roads will closed due to Dussehra in noida traffic diversion announced

नोएडाः दशहरे के चलते बंद रहेंगे कई रास्ते, जगह-जगह रहेगा डायवर्जन, रूट देखकर घर से निकलें

Fri, 19 Oct 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 19 Oct 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
many roads will closed due to Dussehra in noida traffic diversion announced
ट्रैफिक जाम

आज दोपहर बाद सड़कों का हाल जानकर ही घर से निकलें। दशहरे को लेकर जगह-जगह बंद रास्ते और ट्रैफिक डायवर्जन आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 डी पार्क में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन प्लान लागू किया है। कई रास्तों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। नोएडा स्टेडियम में मात्र पास धारक वाहन ही गेट नंबर 5 से ही पार्किंग में प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन


स्टेडियम के आसपास ये मार्ग प्रतिबंधित
- सेक्टर-12/22/56 तिराहे की ओर से नोएडा स्टेडियम की ओर वाहनों का आवगमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- सेक्टर-10/21 तिराहे की ओर से नोएडा स्टेडियम की ओर वाहनों का आवगमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- सेक्टर-8/10/11/12 स्वानी फर्नीचर चौक से स्टेडियम एवं स्पाइस मॉल चौक के बीच भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
- मेट्रो अस्पताल चौराहे से सेक्टर-12/22 चौक की ओर भी वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा।
- सेक्टर-31/25 चौक से सेक्टर-2125 स्पाइस मॉल चौक की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
- थाना सेक्टर-24 तिराहा से सेक्टर-21/25 स्पाइस मॉल चौक की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
- सेक्टर-20/21/25/26 जलवायु विहार चौक से सेक्टर-21/25 स्पाइस मॉल चौक की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

जरूरत पड़ने पर सेक्टर-62 के आसपास ऐसी होगी व्यवस्था
- सेक्टर-62 चौकी की ओर से वैल्यू बाजार, फोर्टिस की ओर जाने वाला रास्ता बंद किया जा सकता है। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन मामूरा होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- वैल्यू बाजार सेक्टर-62 तिराहा से सेक्टर-62 की ओर आने वाला रास्ता बंद रखा जाएगा।। इस रास्ते का विकल्प भी मामूरा का रास्ता होगा। 
- सीडेक सी-32 कंपनी की ओर से पीएमओ अपार्टमेंट की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा। सेक्टर-62 पुलिस चौकी होते हुए वाहन चालक गंतव्य तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीएमओ अपार्टमेंट की ओर से सीडेक सी-32 कंपनी की ओर से आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया जा सकता है। इन वाहनों को भी सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौराहा होकर जाना 
पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed